Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cows getting infected with tick disease, research found more effect of theileriosis

Haryana: चिचड़ी रोग से संक्रमित हो रहीं गाय; शोध में मिला थिलेरियोसिस का ज्यादा प्रभाव, इन जिलों में अधिक असर

Fri, 15 Dec 2023 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा)
वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 10:31 AM IST
सार

नमूनों पर शोध करने के बाद महिला वैज्ञानिक डॉ. वंदना भनोट ने पाया है कि गायों में कई प्रकार के चिचड़ी बुखार पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में थिलेरियोसिस सबसे अधिक मात्रा में है। वहीं शोध में पाया कि गर्मी और बारिश के मौसम में गाय सबसे अधिक संक्रमित होती हैं।

विज्ञापन
Cows getting infected with tick disease, research found more effect of theileriosis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चिचड़ी रोग हरियाणा के दुधारू पशुओं में आम है। हरियाणा की जीटी बेल्ट और पंजाब से लगती बेल्ट के जिलों में पर्यावरण में नमी अधिक है। इस कारण यहां गायों में यह बीमारी अधिक है। लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के अधीनस्थ अंबाला शहर में स्थित पशु रोग जांच प्रयोगशाला में अधिकांश इन क्षेत्राें से पशुओं के रक्त के नमूने आते हैं।

विज्ञापन


इन नमूनों पर शोध करने के बाद महिला वैज्ञानिक डॉ. वंदना भनोट ने पाया है कि गायों में कई प्रकार के चिचड़ी बुखार पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में थिलेरियोसिस सबसे अधिक मात्रा में है। वहीं शोध में पाया कि गर्मी और बारिश के मौसम में गाय सबसे अधिक संक्रमित होती हैं। चिचड़ी बुखार होने पर कई बार पशुओं की सही जांच के अभाव में वह एनीमिया से ग्रस्त हो जाती हैं और उनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता घट जाती है।
विज्ञापन


संक्रमित टिक के काटने पर होता है बुखार
डॉ. वंदना बताती हैं कि जिस प्रकार से डेंगू या मलेरिया हर मच्छर के काटने से नहीं फैलता है, इसी प्रकार पशुओं में हर टिक के काटने से चिचड़ी बुखार नहीं फैलता। उन्होंने शोध में पाया कि गायों के चिचड़ी बुखार से संक्रमित होने का सबसे बड़ा कारण वह टिक हैं जो पहले से इस परजीवी से संक्रमित हैं। यह टिक अलग-अलग गायों को काटती है और थिलेरियोसिस को बढ़ावा मिलता है। इसी कारण इसके केस जीटी बेल्ट और पंजाब की सीमा से लगते जिलों में अधिक देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शोध से क्या होगा फायदा
पहले क्षेत्र में पशु को चिचड़ी बुखार होने पर उसका सीधा उपचार किया जाता था। कई बार अभी भी पशु पालक पशु के रक्त की जांच नहीं कराते हैं। पशु के रक्त की जांच होने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि वह किस प्रकार के परजीवी से संक्रमित है। ऐसे में उसी परजीवी का उपचार किया जाए तो पशु बहुत जल्दी ठीक होगा। इस जांच से दवाओं के चयन में भी पशु चिकित्सक को मदद मिलती है। डॉ. वंदना बताती हैं कि पशुपालकों को समय-समय पर चिचड़ी नाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए। गायों में बुखार आने, चारा कम खाने और दूध उत्पादन आदि में कमी होने पर पशुपालक तुरंत उनके खून के नमूनों की जांच लैब में करवाएं ।


अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला पुरस्कार
लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार में सात व आठ दिसंबर को कुलपति डॉ. विनोद वर्मा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ था। इसमें डॉ. वंदना भनोट ने चिचड़ी बुखार के विभिन्न प्रकार व थनेरा रोग पर पाेस्टर और शोध पत्र प्रस्तुत किया था। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed