फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cow killed by being crushed by car, case against driver

Ambala News: कार से कुचलकर गोवंश की हत्या, चालक पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Cow killed by being crushed by car, case against driver
मुलाना। कार से कुचलकर गोवंश की हत्या करने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई पसियाला गांव निवासी रजत कुमार, अभिषेक व नीरज कुमार की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि 15 अक्तूबर को मुलाना देवी मंदिर की पीछे स्थित तनु जिम के नजदीक रात 9.30 बजे एक गोवंश बैठा हुआ था। तभी एक इनोवा कार गोवंश के पास आकर रुकी। इसके बाद चालक ने गाड़ी को थोड़ा पीछे किया और फिर गाड़ी को गोवंश के ऊपर चढ़ा दिया। यह क्रूरता उसने तीन बार की और इस कारण गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा नजदीक ही दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद गोवंश का संस्कार किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि गाड़ी की चालक सीट पर कर्म सिंह उर्फ बिट्टू गुज्जर को देखा था और उपरोक्त गाड़ी भी उसी के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed