फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple was made to drink intoxicating tea and their jewellery was stolen

Ambala News: दंपती को नशीली चाय पिला गहने उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Couple was made to drink intoxicating tea and their jewellery was stolen
अंबाला। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर एक्टिवा सवार ने बुजुर्ग दंपति को बेहोश कर दिया और फिर उनके हाथ से लाखों रुपये के सोने के गहने उतारकर फरार हो गया। अजीत नगर निवासी स्वतंत्र कुमार की शिकायत पर महेशनगर थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे वो घर पर थे। इस दौरान एक व्यक्ति सफेद रंग की एक्टिवा पर आया और घर के बाहर खड़ा हो गया। आरोपी ने बताया कि उसने आपके मकान के साइड वाला प्लाॅट लेना है। यह प्लाॅट किसका है तो स्वतंत्र कुमार ने आरोपी को बताया कि यह प्लाॅट मोहन सिंह का है। इसके बाद आरोपी ने पानी मांगा और वो उनके पीछे-पीछे घर के अंदर आ गया।
विज्ञापन

उसने पानी पिया तो वो सिरदर्द की बात करने लगा और चाय मांगने लगा। इसके बाद उसकी पत्नी रसोई में चाय बनाने लग गई तो उसने पत्नी को सिर दर्द की गोली देने को कहा। जब उसकी पत्नी रसोई से निकलकर कमरे में गई तो वो व्यक्ति रसोई में चला गया। इसके बाद जब उन्होंने चाय पी तो वो बेसुध हो गए। कुछ देर बाद जब होश आया तो देखा कि उसके हाथ में पहना सोने का कड़ा व उसकी पत्नी की चार सोने की चूड़ियां और दो अंगूठियां गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed