फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple beaten up in Tudi transaction, case registered

तूड़ी के लेन-देन में दंपती को पीटा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten up in Tudi transaction, case registered
अंबाला। घर पर हमला कर दंपती के साथ करीब आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने मारपीट की। दंपती ने जातिसूचक शब्द भी बोलने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। नग्गल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में फकीर चंद ने बताया कि वह गांव निहारसी का निवासी है। एक महीने पहले तरसेम सिंह ने उससे तूड़ी लेने के लिए 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे। तरसेम ने उस वक्त सारे रुपये एडवांस देने का वायदा किया था, लेकिन वादे के मुताबिक पूरे रुपये एडवांस नहीं दिए। फकीर चंद ने तरसेम सिंह को तूड़ी न देकर उसके साई के 10 हजार रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

12 मई को सुबह करीब 8 बजे बलवंत सिंह, कश्मीर सिंह उसके घर आए और उसे बुलाकर घर के अंदर से गेट तक ले गए। मकान के गेट के अंदर तरसेम सिंह, बुरा सिंह, बिल्ला, पोला, काला व सुभाष वासी निहारसी गेट के अंदर खडे थे। उन्होंने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का शोर सुनकर उसकी पत्नी जरनैलो देवी उसे छुड़ाने आई तो इन लोगों ने उसकी पत्नी के साथ धक्का मुक्की, जातिसूचक गाली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख अन्य रिश्तेदारों ने बीच बचाव कर आरोपियों से छुड़ाया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों कश्मीर सिंह, बलवन्त सिंह, तरसेम सिंह, भूरा सिंह, पोला, बिल्ला, काला व सुभाष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed