{"_id":"67047ff5e2ca9dab9e0a49e9","slug":"counting-will-be-done-in-71-rounds-in-four-centers-ambala-news-c-36-1-amb1003-130786-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चार केंद्रों में 71 राउंड में होगी गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चार केंद्रों में 71 राउंड में होगी गणना
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की चारों विधानसभाओं में मंगलवार को चार मतगणना केंद्रों में 56 टेबलों पर 71 राउंड में पूरी की जाएगी। चारों विधानसभाओं में पांच लाख 98 हजार 129 लोगों ने पांच अक्तूबर को अपने मत का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल पंजीकृत वोटों की संख्या आठ लाख 84 हजार 542 है, जिसमें से पांच लाख 98 हजार 129 लोगों ने अपने वोट डाले है।
इनमें 3 लाख 19 हजार 579 लाख पुरुष मतदाताओं और 2 लाख 78 हजार 541 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक लाख 91 हजार 954 मतदाताओं में से एक लाख 40 हजार 758 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।
चारों विधानसभा क्षेत्रों में ये है आंकड़ा
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि पांच अक्तूबर को जिला अंबाला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 67.62 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें नारायणगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 73.33 प्रतिशत और अंबाला सिटी विधानसभा सबसे कम 63.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 6 हजार 271 मतदाताओं में से 1 लाख 32 हजार 935, अंबाला सिटी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 62 हजार 199 में से 1 लाख 65 हजार 226, मुलाना विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 24 हजार 118 मतदाताओं में से 1 लाख 59 हजार 210 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इस प्रकार नारायणगढ़ विधानसभा में 73.33 प्रतिशत, अंबाला कैंट विधानसभा में 64.45 प्रतिशत, अंबाला सिटी विधानसभा में 63.02 प्रतिशत और मुलाना विधानसभा में 71.04 प्रतिशत सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 67.62 प्रतिशत मतदान हुआ है।