फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Counting of votes will begin at 8 am

Ambala News: सुबह आठ बजे शुरू होगी मतों की गणना, हर विधानसभा की 14 टेबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will begin at 8 am
अंबाला सिटी। अंबाला की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य मंगलवार आठ अक्तूबर प्रात: आठ बजे से शुरू होगा। मतदान के बाद सभी ईवीएम को संबंधित स्ट्रांग रूम में पुख्ता इंतजामों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया है। इन स्ट्रांग रूम के बाहर थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा है।
विज्ञापन

इसके तहत पहली लेयर में जिला पुलिस, दूसरी लेयर में एचएपी और तीसरी लेयर में अर्ध सैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ-साथ सीसीटीवी के माध्यम से भी पूरी निगरानी की जा रही है। जिला पुलिस की अन्य कंपनियां भी नाके लगाकर पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि अंबाला जिले में नारायणगढ़ विधानसभा की मतगणना बीपीएस प्लेनेटोरियम अंबाला छावनी, अंबाला छावनी की मतगणना एसडी कॉलेज जगाधरी रोड अंबाला छावनी, अंबाला शहर विधानसभा की मतगणना का कार्य ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-9 अंबाला शहर और मुलाना विधानसभा की मतगणना का कार्य डीएवी पब्लिक स्कूल रिवरसाइड अंबाला छावनी में किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों में अधिकृत व्यक्ति को जाने की ही अनुमति होगी। मतगणना के कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए काउंटिंग स्टाफ को पहले से ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मीडिया कर्मियों के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर अस्थाई मीडिया सेंटर स्थापित किए गए है। इस मीडिया सेंटर में चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिकृत पत्र के साथ ही मीडिया के लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के लिए लगाए चार ऑब्जर्वर

भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हर विधानसभा में एक-एक ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई हैं। इसके अलावा नारायणगढ़ में तहसीलदार अभिषेक व बीडीपीओ योगेश को सहायक रिटर्निंग के रूप में ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा अंबाला छावनी में तहसीलदार प्रियंका व बीडीपीओ अश्विनी कुमार, अंबाला शहर में तहसीलदार आदित्य रंगा और नायब तहसीलदार शगुन मेहरा, मुलाना में तहसीलदार विंति और नायब तहसीलदार आलमगीर सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

काउंटर पर ये रहेगी व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ गुप्ता ने कहा कि नारायणगढ़ विधानसभा में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। यहां पर 16 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा होगा। इसी प्रकार अंबाला छावनी में भी 14 टेबलों पर मतगणना का कार्य 16 राउंड में पूरा होगा। अंबाला शहर में 14 टेबल पर 20 राउंड और मुलाना में 14 टेबल पर 19 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed