{"_id":"6b0354f7796ceab87f0943d2","slug":"counselors-will-be-posted-in-cantonment-board-schools-ambala-news-c-36-1-amb1001-173027-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों में तैनात होंगे काउंसलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों में तैनात होंगे काउंसलर
विज्ञापन
- बच्चों को करेंगे मानसिक व शारीरिक तौर पर सशक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। स्कूली बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, बेहतर व्यवहार निर्माण और उन्हें मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड प्रबंधन ने एक सराहनीय पहल करने जा रहा है। पंचकूला में हाल ही में हुई एक दुखद घटना से सबक लेते हुए बोर्ड प्रशासन ने अब अपने अधीन संचालित होने वाले स्कूलों में काउंसलर (परामर्शदाता) तैनात करने का निर्णय लिया है।
इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य छात्रों को न केवल शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाना है, बल्कि उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर भी सशक्त करना है। बोर्ड प्रबंधन का मानना है कि वर्तमान समय में बच्चों पर पढ़ाई के दबाव के साथ-साथ सोशल मीडिया और मोबाइल की लत का गहरा असर पड़ रहा है। इससे उनके व्यवहार में चिड़चिड़ापन और आक्रामकता बढ़ रही है।
इन बिंदुओं पर रहेगा मुख्य फोकस
व्यवहार सुधार और तनाव प्रबंधन-तैनात किए जाने वाले काउंसलर नियमित रूप से कक्षाओं में जाकर और व्यक्तिगत रूप से छात्रों की काउंसलिंग करेंगे। वे बच्चों के व्यवहार का आकलन कर उन्हें तनाव मुक्त रहने और सकारात्मक सोच विकसित करने का ज्ञान देंगे।
विज्ञापन
मोबाइल के दुरुपयोग से बचाव-बच्चों में बढ़ती स्क्रीन टाइम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए काउंसलर उन्हें मोबाइल और इंटरनेट के अत्यधिक व गलत इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के तरीके भी सिखाएंगे।
आपसी सद्भाव व मेलजोल की सीख-स्कूलों में ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा ताकि बच्चे एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। काउंसलर समूह गतिविधियों और संवाद के माध्यम से छात्रों को आपसी सद्भाव, सहनशीलता और मिलजुल कर रहने का महत्व समझाएंगे।
पंचकूला की घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बच्चों की मनोदशा को समझना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल्द ही स्कूलों में काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छे और बुरे की पहचान हो सके।
राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।