फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Councilors' workout completed regarding Corporation House meeting, preparations to surround officials

Ambala News: निगम हाउस की बैठक को लेकर पार्षदों का वर्कआउट पूरा, अधिकारियों को घेरने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Councilors' workout completed regarding Corporation House meeting, preparations to surround officials
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। 16 नवंबर को होने वाली नगर निगम हाउस की बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं। पार्षदों में एजेंडा तैयार करने के लिए दिया गया समय कम होने से रोष है। साथ ही पूर्व की बैठकों में कई प्रस्ताव पास होने के बाद भी लागू न होने से नाराजगी है। कई पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों को घेरने के लिए वर्कआउट पूरा कर लिया है, जबकि कई पार्षद एजेंडा तैयार करने में जुटे हैं।
बैठक में बेसहारा गोवंश, शहर की सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों की कमी, एनडीसी, प्राॅपर्टी आईडी के मुद्दे पर हंगामा होने के आसार हैं। इन मुद्दों पर पूर्व की बैठकों में चर्चा हो चुकी है और समाधान का आश्वासन भी मिला है, लेकिन अभी तक इन समस्याओं पर शहरवासियों को कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा का कहना है कि निगम अधिकारियों को एजेंडा भेज दिया है। उनका मुख्य एजेंडा कचरा प्रबंधन टैक्स है। शहरवासियों से निगम द्वारा तीन से छह साल का कचरा प्रबंधन टैक्स मांगा जा रहा है। उन्होंने एजेंडे में आठ प्वाइंट दिए हैं। इनमें शहर के बंद पड़े नालों की सफाई के लिए मशीन खरीदने, फॉगिंग मशीन, स्ट्रीट लाइट के कार्य में तेजी लाने व मरे हुए पशुओं उचित सम्मान देने के लिए पत्र में लिखा है। पिछली बैठक में हर वार्ड में फॉगिंग मशीन देने का प्रस्ताव पास हुआ था जो पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

न कमेटी का कुछ अता-पता और न ही जगह का
शहर में रेहड़ी-फड़ी को जगह देने के लिए निगम की हाउस बैठक में एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने शहर में जगह चिह्नित करनी थी। आज तक न तो कमेटी का कुछ अता-पता है और न ही जगह का। स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए पिछले करीब 10 साल से 29 से 30 कर्मचारी ठेकेदार के पास लगे थे। अब यह युवा बेरोजगारी की कगार पर हैं। एजेंडा देने के लिए कम समय देने पर भी रोष है। 10 नवंबर शाम पांच बजे व्हाट्पस ग्रुप में पत्र जारी होता है और 11 नवंबर सुबह 11 बजे तक एजेंडा मांगा जाता है। एक्ट के अनुसार बैठक के 48 घंटे पहले एजेंडा दे सकते हैं।
-पूजा चौधरी, मनोनीत पार्षद।
एजेंडा बैठक में पास हो चुके, धरातल पर कुछ नहीं
अभी उन्होंने एजेंडा तैयार नहीं किया है। एजेंडा देने के लिए निगम अधिकारियों को पार्षद को समय देना चाहिए। बैठक में एजेंडा देने के लिए समय न देने का भी विरोध किया जाएगा। पहले कई एजेंडा बैठक में पास हो चुके हैं, मगर धरातल पर कुछ नहीं है।

-मिथुन वर्मा, पार्षद, वार्ड-10
बेसहारा गोवंश, एनडीसी, प्रॉपर्टी आईडी से जूझ रहे लोग :
बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। निगम ने शहर में गोशाला बनाने के लिए कहा था। अभी तक गोशाला नहीं बनी है। साथ ही एनडीसी, प्रॉपर्टी आईडी कर समस्या से भी शहरवासी जूझ रहे हैं। उन्होंने ओल्ड दिल्ली पर कनवर्जन पॉलिसी का मुद्दा उठाया था। यह मुद्दा पास हो गया है। इसकी नोटिफिकेशन भी आने वाली है।
-विजय चौधरी टोनी, पार्षद वार्ड-4

16 नवंबर को नगर निगम हाउस की बैठक होनी है। बैठक में एजेंडा शामिल करने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है।
-डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed