फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Councillors including the NP president took oath, will take charge soon

Ambala News: नप अध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ, जल्द संभालेंगे कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Councillors including the NP president took oath, will take charge soon
पंचकूला ​स्थित ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण करती नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर। स्वंय
अंबाला। नगर परिषद सदर अंबाला के नवनियुक्त अध्यक्ष और 32 वार्ड के पार्षदों ने मंगलवार को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधिवत शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

जल्द ही अब नगर परिषद के कार्यालय में अध्यक्ष की कुर्सी स्थापित कर दी जाएगी, हालांकि अभी उनके कार्यालय के लिए मंथन चल रहा है जोकि आगामी एक या दो दिन में तय कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार नप अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने के लिए कैबिनेट मंत्री के साथ कार्यालय पहुंचेंगी।
शपथ लेने वालों में नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर के साथ वार्ड नंबर एक से नवनियुक्त आजाद पार्षद सोनू गुज्जर, दो से भाजपा पार्षद रीना, तीन से मोहित कौशिक, चार से शिल्पा पासी, पांच से आजाद पार्षद जीवन, छह से आजाद पार्षद संदीप, सात से भाजपा पार्षद संजीव अत्री, आठ से सोमनाथ, नौ से रेनू चौहान, 10 से रमन छतवाल, 11 से आजाद पार्षद नीलम कश्यप, 12 से भाजपा पार्षद 12 सतीश धीमान, 13 से ऋतु शर्मा, 14 से आजाद पार्षद हरमिंदर हीरा, 15 से भाजपा पार्षद भूपेश शर्मा, 16 से भोली बिंद्रा, 17 से रश्मि वर्मा, 18 से श्याम सुंदर, 19 से गौरव सैनी, 20 से पार्षद प्रियंका, 21 से बलिंदर पाल, 22 से प्रमोद कुमार शर्मा, 23 से ललता प्रसाद, 24 से महेश नागर, 25 से आजाद पार्षद राहुल सोनकर, 26 से भाजपा पार्षद नरेश धवन, 27 से शिवाजी काकरान, 28 से महेश चंद, 29 से आजाद पार्षद सुधीर जायसवाल, 30 से भाजपा पार्षद नीतू, 31 से डॉ शशि लोंगिया व वार्ड नंबर 32 से नवनियुक्त भाजपा पार्षद निधि गर्ग ने शपथ ली।
विज्ञापन

विकास कार्याें की तैयार होगी रूपरेखा
शपथ के बाद अब सभी वार्ड पार्षदों की नप अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक होगी। बैठक में सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड की रुपरेखा बताएंगे। वहीं यह भी जानकारी देंगे कि उनके क्षेत्र में कौनसे विकास कार्य लंबित हैं और इससे लोगों को क्या परेशानी हो रही है। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी जोकि आगामी कार्रवाई के लिए नप के अधिकारियों से साझा की जाएगी, जिससे कि लंबित कार्याें को पूरा करने की योजना तैयार की जा सके और स्थानीय स्तर पर 32 वार्ड के वासियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed