फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Councillors came out in the streets to clean the wards

Ambala News: वार्डों की सफाई के लिए गलियों में उतरे पार्षद

Sat, 23 Aug 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 23 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Councillors came out in the streets to clean the wards
अंबाला छावनी के केडी अस्पताल के पीछे मुख्य नाले से स्थानीय पार्षद की निगरानी में  गंदगी निकालते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद के अधीन वार्डों की सफाई के लिए स्थानीय पार्षद सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही किरकिरी को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष ने वार्ड पार्षदों को साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे, इसके तहत ही अब सफाई कर्मचारियों की मदद से नालियों की सफाई करवाने का काम शुरू किया गया है, इसके अलावा रिहायशी क्षेत्र में उगी झाड़ियों आदि को भी साफ किया जा रहा है ताकि स्थानीय लोगों को मक्खी-मच्छर की समस्या न झेलनी पड़ी।

व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल रहे सफाई की फोटो
छावनी के 32 वार्डों में से कुछ वार्ड के पार्षद सुबह होते ही अपने वार्ड में निकल पड़ते हैं और नालियों की सफाई की फोटो अपलोड पर व्हाट्सएप ग्रुप पर डालना शुरू कर देते हैं। इन ग्रुपों में नगर परिषद की अध्यक्ष भी जुड़ी हुई हैं जोकि खुद भी सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए वार्डों में पहुंचने लगी हैं। ऐसे में अब सफाई कर्मचारी भी अपने निर्धारित समय पर वार्ड में पहुंच जाते हैं और काम शुरूकर देते हैं।
विज्ञापन


कुछ जगह अभी भी है गंदगी
बेशक वार्ड स्तर पर पार्षद सक्रिय नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ जगह पर सफाई व्यवस्था अभी पुराने ढर्रे पर है, जबकि यहां सफाई की विशेष जरूरत है। इनमें खाली प्लाटों में पड़ी गंदगी सबसे बड़ी समस्या है, वहीं बेसहारा गोवंश ने भी खाली प्लाट को अपना ठिकाना बना लिया है। दूसरी बड़ी समस्या भूमिगत नालियों की सफाई की है जोकि स्थानीय लोगों के गले की फांस बनी हुई है और इन नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद के पास एक भी मशीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों की सफाई की तरफ विशेष ध्यान देने के लिए पार्षदों को सक्रिय किया गया है जोकि रोजाना सुबह अपने-अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने में जुट जाते हैं। कुछ संसाधनों की कमी जरूर है, इसमें भूमिगत नालियों की सफाई के लिए मशीन की बेहद आवश्यकता है, इसके लिए भी प्रयास जारी हैं।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed