फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Councillor unhappy with sanitation, demands removal of SI

Ambala News: सफाई व्यवस्था से पार्षद नाराज, एसआई को हटाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Councillor unhappy with sanitation, demands removal of SI
अंबाला छावनी में नगर परिषद की अध्यक्षा को ​सफाई निरीक्षक के ​खिलाफ ​शिकायत सौंपते वार्ड पार्षद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद के अधीन छावनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इससे नाराज पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर को शिकायती पत्र सौंपकर सफाई निरीक्षक (एसआई) गौरव के खिलाफ आरोप लगाए हैं और उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
यह शिकायत पत्र आधिकारिक तौर पर दर्ज कराया गया है। पार्षदों का आरोप है कि शहर में सफाई कर्मचारी अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। वे न तो समय पर आते हैं और ड्यूटी का समय खत्म होने से पहले ही गायब हो जाते हैं। जब इस बदहाली को लेकर सफाई निरीक्षक गौरव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने पार्षदों के साथ फोन पर बदतमीजी की। पार्षदों ने कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सफाई की मुख्य जिम्मेदारी ईओ की है, लेकिन वे पार्षदों का फोन तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षा को सौंपे गए इस पत्र पर वार्ड 24 से महेश, वार्ड 13 से रितु शर्मा, वार्ड 18 से शमशेर अत्री और वार्ड 4 से शिल्पा सहित करीब एक दर्जन से अधिक वार्डों के पार्षदों ने हस्ताक्षर कर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed