फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation will transport cattle to cow shed, agency will get Rs 1350

Ambala News: गोवंश को गोशाला पहुंचाएगा निगम, एजेंसी को मिलेंगे 1350 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation will transport cattle to cow shed, agency will get Rs 1350
अंबाला सिटी। शहर से बेसहारा गोवंश की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने कार्य शुरू कर दिया है। निगम ने बेसहारा गोवंश को शहर से गोशाला तक छोड़ने के लिए एक एजेंसी को वर्कऑर्डर दिया है।
विज्ञापन

यह एजेंसी बेसहारा गोवंश को शहर से गोशाला तक पहुंचाएगी। इसके लिए निगम एजेंसी को प्रति गोवंश 1350 रुपये देगा। निगम ने करीब डेढ़ वर्ष पहले भी बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए वर्कऑर्डर दिया था, मगर बीच में कार्य बंद रहा। अब दोबारा एक एजेंसी को वर्कऑर्डर दिया गया है, हालांकि अभी तक निगम ने बेसहारा गोवंश को लेकर कोई स्थाई समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन


निगम के पास अपनी गोशाला भी नहीं

नगर निगम के पास अभी तक अपनी कोई गोशाला नहीं है। इससे बेसहारा गोवंश को जिले में चल रही गोशाला में छोड़ना पड़ता है। निगम के सामने चुनौती यह भी रहती है कि जिले में चल रही अलग-अलग गोशालाओं में जगह की कमी के कारण भी ज्यादा गोवंश नहीं भेजे जा सकते। गोशाला संचालक भी ज्यादा पशु लेने से मना कर देते हैं। अब निगम ने गोशालाओं में जगह अनुसार पशुओं को भेजना शुरू किया है। इससे शहर में बेसहारा गोवंश के कारण परेशानी न हो। वहीं, निगम ने बीते माह डंगडेहरी गांव में भी गोशाला बनाने के लिए करीब सात एकड़ जमीन देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तरफ बेसहारा गोवंशों की भरमार

दरअसल, बेसहारा गोवंश की भरमार शहर से गांव तक देखी जा सकती है। गोवंश के कारण आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं। जनवरी व फरवरी माह में घने कोहरे में बेसहारा गोवंश के वाहनों के आगे आने से सड़क हादसे भी हुए। यही नहीं बेसहारा गोवंश पैदल जा रहे लोगों को भी टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। शहर के सेक्टर, कॉलोनियों में बेसहारा गोवंश की भरमार है। गांवों में बेसहारा गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शहर के जंडली, मानव चौक, घास मंडी, अंबाला क्लब के पास, विकास विहार, सौंडा रोड, सेक्टर-7, 8, 9, 10 में बेसहारा गोवंश की भरमार है। वहीं, बीते माह भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने गोवंश के साथ शहर के नई अनाज मंडी व विधायक निवास पर प्रदर्शन किया था, इसके बाद निगम ने बेसहारा गोवंश को गोशाला में पहुंचाया था।



वर्जन

शहर से बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए एजेंसी को वर्कऑर्डर दिया गया है। निगम एजेंसी को 1350 रुपये प्रति पशु के हिसाब से भुगतान करेगा।

मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षण, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed