फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation to repair electricity facilities with Rs 150 crore, survey of Narayangarh division completed

Ambala News: 150 करोड़ से बिजली सुविधाओं को दुरुस्त करेगा निगम, नारायणगढ़ डिविजन का सर्वे हुआ पूरा

Thu, 27 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 27 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corporation to repair electricity facilities with Rs 150 crore, survey of Narayangarh division completed
शहर के कपड़ा मार्केट में लगा ट्रांसफार्मर। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। बिजली निगम की ओर से जिले के बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा दी जाएगी। निगम की ओर से न केवल आने वाले 2026 के लिए बिजली परियोजना तैयारी की जा रही है, बल्कि 2027 को लेकर भी लक्ष्य बनाया जा रहा है। इन कार्यों में पुरानी जर्जर तारों को बदलने के साथ ही नए ट्रांसफार्मर लगाने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, नए सब स्टेशन लगाने के साथ ओवरलोड फीडर को भी अलग किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर निगम रूपरेखा तैयार कर ली है। अंबाला शहर डिवीजन, कैंट डिवीजन और नारायणगढ़ डिवीजन में यह विकास कार्य होंगे। इन कार्यों को पूरा करने के लिए नारायणगढ़ डिवीजन में सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि शहर व छावनी डिविजन में सर्वे चल रहा है। नवंबर में ही इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा। इन विकास कार्यों के लिए खंभे, तार और फिटिंग उपकरण आने शुरू हो गए हैं। यह कार्य अगले वर्ष जुलाई तक पूरे होंगे। इन सभी प्रोजेक्ट पर 150 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन


इन सब स्टेशन को लेकर निगम कर रहा कार्य

बिजली निगम घासमंडी, उदयपुर और अद्दोमाजरा में नए सब स्टेशन लगाएगा। इन तीनों जगहों पर सब स्टेशन लगाने को फाइनेंशियल टेंडर खुलेगा। इसके बाद वर्कऑर्डर अलॉट किया जाएगा। इसके अलावा नारायणगढ़ डिवीजन में भी चार सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इनको लेकर भी कार्य चल रहा है। वहीं, एक सब स्टेशन पर करीब 5 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन




नग्गल क्षेत्र में 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

नग्गल क्षेत्र की बेल्ट उदयपुर और अद्दोमाजरा में बिजली निगम 33 केवी सब स्टेशन लगाएगा। इन जगहों पर सब स्टेशन लगने से क्षेत्र के 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा राहत उन उपभोक्ताओं को मिलेगी, जोकि लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट पर निगम करीब 25 करोड़ का बजट खर्च करेगा। नग्गल क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जहां नन्योला व चौड़मस्तपुर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई हो रही है, लेकिन कई गांव इन सब स्टेशन से ज्यादा दूरी पर हैं, जिससे उन गांव के उपभोक्ताओं को गर्मी के सीजन में ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन फीडर पर ज्यादा लोड, वह होंगे अलग

जिले में ऐसे कई फीडर हैं, जिन फीडर पर बिजली का ज्यादा लोड है। ऐसे फीडर को बिजली निगम की ओर से अलग किया जाएगा। इन ओवरलोड फीडर का आधा लोड दूसरा नया फीडर खींचकर लोड डाला जाएगा। निगम और कार्य करने वाली एजेंसी की ओर से फील्ड में संयुक्त रूप से सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद कार्य शुरू होगा।


पुरानी, छोटी व बड़ी लाइन की तार बदली जाएंगी
कई जगहों पर एचटी व एलटी पुरानी व बड़ी लाइन की जर्जर तारों के कारण बिजली प्रभावित होती है। अब इन जगहों को बिजली निगम चिन्हित करेगा। इन जगहों से तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा। साथ ही ओवरलोड होने वाले छोटे ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।




अंबाला सर्कल के शहर, छावनी व नारायणगढ़ डिवीजन में पुरानी जर्जर तारों को बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। नारायणगढ़ डिवीजन में सर्वे पूरा हो चुका है। नवंबर माह के आखिर में ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। शहर में तीन नए सब स्टेशन भी लगाए जाएंगे। यह सभी प्रोजेक्ट आगामी जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed