फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation team removed illegal encroachment in front of civil hospital

नागरिक अस्पताल के सामने से निगम टीम ने हटाया अवैध अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation team removed illegal encroachment in front of civil hospital
नागरिक अस्पताल के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी। - फोटो : Ambala
स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले निगम की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई की। टीम ने नागरिक अस्पताल के सामने लगी रेहड़ी व खोखों को मौके से हटवाया।
विज्ञापन

साथ ही वहां आगे से रेहड़ी व खोखा न लगाने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद रेहड़ी लगाने वाली महिला ने रोते हुए निगम टीम से ऐसा न करने की गुहार लगाई। मगर, टीम ने किसी की एक न सुनी। टीम ने अपनी कार्रवाई को जारी रखा और वहां से सारी रेहड़ी व खोखों को हटवा दिया। बता दें मंगलवार सुबह ही नगर निगम की टीम जेसीबी और दल बल के साथ अंबाला नागरिक अस्पताल के पास पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि अंबाला को स्वच्छ बनाने और अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए उनकी कार्रवाई आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed