{"_id":"619c00a042eedb203d5b3317","slug":"corporation-sealed-two-properties-took-1-lakh-31-thousand-rupees-from-one-ambala-news-knl904513163","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने दो प्रॉपर्टी की सील, एक से लिए 1 लाख 31 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने दो प्रॉपर्टी की सील, एक से लिए 1 लाख 31 हजार रुपये
विज्ञापन
अंबाला शहर में नगर निगम की टीम दुकान को सील करते हुए।
- फोटो : Ambala
अंबाला। संपत्ति कर जमा न करने पर नगर निकायों की टीम ने सख्ती दिखाते हुए दो गोदाम समेत चार प्रापर्टी सील की है। शहर में ये कार्रवाई नगर निगम और कैंट में सदर नगर परिषद की ओर से की गई है। इन प्रापर्टी मालिकों पर काफी से संपत्ति कर बकाया था। इस संदर्भ में इन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन बकाया संपत्ति कर जमा न करवाने पर निकायों की टीम ने सख्ती करते हुए इन भवनों को सील कर दिया। उधर, नगर निकाय अफसरों का दावा है कि यह अभियान और सख्ती जारी रहेगी।
कई बार नोटिस के बावजूद नहीं दे रहे थे कर
अंबाला सिटी। नगर निगम ने सोमवार को प्रापर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान निगम की टीम तीन जगहों पर पहुंची। इसमें से एक प्रॉपर्टी मालिक ने निगम की टीम को तुरंत बकाया कर के रुपये जमा करवा दिए। जबकि दो की प्रापर्टी को मौके पर ही सील कर दिया।
निगम की ओर बड़े बकायादारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को भी नगर निगम की टीम अधीक्षक राजेंद्र मेहता की अगुवाई में पूरे दल-बल के साथ कार्रवाई पर निकली। इस टीम में टैक्स ब्रांच अधिकारी बलवीर सिंह, क्लर्क हरीश छाबड़ा सहित होमगार्ड के कर्मचारी मौजूद रहे। सबसे पहले टीम दमकल विभाग के पास स्थित एक प्रापर्टी पर पहुंची। जहां के मालिक से निगम द्वारा 1 लाख 60 हजार रुपये का कर लेना था। इसको लेकर नगर निगम की ओर से पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
मगर नोटिस मिलने के बाद भी प्रापर्टी मालिक द्वारा टैक्स नहीं जमा करवाया गया तो निगम टीम ने सोमवार को प्रापर्टी को सील कर दिया। इसके बाद टीम जगाधरी गेट पास स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर पहुंची। यहां के दुकान मालिकों ने मौके पर ही 1 लाख 31 हजार रुपये के चैक निगम टीम को जमा करवा दिए इस कारण यहां पर सीलिंग की कार्रवाई को रोक दिया गया। वहीं इसके बाद टीम हिसार रोड स्थित एक सैलर पर पहुंची यहां भी नगर निगम की टीम ने सैलर को सील कर दिया। इस प्रॉपर्टी मालिक से निगम ने 3 लाख 20 रुपये का टैक्स लेना था। मगर नोटिस देने के बाद भी प्रापर्टी मालिक ने जब टैक्स जमा नहीं करवाया। तब निगम टीम ने निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेश पर प्रापर्टी को सील करने की कार्रवाई की। टैक्स ब्रांच के इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि बकाया टैक्स की वसूली को लेकर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विरोध के बावजूद जारी रही सीलिंग
अंबाला। प्रापर्टी टैक्स की अदायगी नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने कुलदीप नगर पहुंची छावनी नगर परिषद की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम ने यहां उन दो गोदामों को सील कर दिया, जिनका प्रापर्टी टैक्स मालिकों द्वारा जमा नहीं करवाया गया था। यह कार्रवाई नगर परिषद अंबाला छावनी के सचिव राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई के दौरान परिषद की टीम ने यहां एक गोदाम संचालक द्वारा करीब डेढ़ लाख तो दूसरे गोदाम के मालिक द्वारा करीब 3 लाख रुपये संपत्ति कर जमा नहीं कराने पर दोनों गोदाम सील कर दिए। दोनों गोदामों को सील करने के बाद नप की टीम कुलदीप नगर स्थित एक पैट्रोल पंप का प्रापर्टी टैक्स नहीं जमा होने पर कार्रवाई करने पहुंच गई। मगर सील करने की कार्रवाई से पहले ही पैट्रोल पंप के प्रबंधक ने करीब 68 हजार टैक्स राशि जमा करा दी।

अंबाला छावनी के कुलदीप नगर में गोदाम को सील करने पहुंचे नगर परषिद सचिव राजेश।- फोटो : Ambala