फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation meeting on 11th, budget for development reduced

Ambala News: निगम बैठक 11 को, विकास के लिए बजट कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Corporation meeting on 11th, budget for development reduced
फोटो-18
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नगर निगम हाउस की बजट बैठक शहर के अंबाला क्लब में 11 मार्च को होगी। इसके लिए निगम की ओर से पार्षदों को एजेंडा भेजा है। इस बजट बैठक के लिए निगम ने खर्चों का ब्योरा और आगामी वर्ष के लिए बजट को प्रस्तावित किया है। वहीं, शहर के विकास कार्यों के लिए कम बजट रखने पर पार्षदों में नाराजगी है।
ऐसे में इस बजट बैठक में पार्षदों की नाराजगी भी देखने को मिल सकती है। बता दें कि बीते दिनों निगम अधिकारियों ने 154 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया था। इसमें सड़क जीर्णोद्धार और नई गलियों के लिए कम बजट था। इस पर मेयर ने निगम अधिकारियों को बजट को दोबारा संशोधित करने के निर्देश दिए थे। अब निगम ने बजट को दोबारा तैयार किया है। इस बैठक में आगामी वर्ष के लिए बजट को पारित किया जाएगा।
विज्ञापन

एरिया में सफाई का बुरा हाल : प्रीति
वार्ड-20 की पार्षद प्रीति सूद का कहना है कि बजट बैठक के लिए उनके पास एजेंडा आया है। उनके एरिया में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। निगम में नए गांव भी शामिल किए गए थे। उनकी तरफ भी बजट को बढ़ाकर ध्यान देने की जरूरत है। इनमें सफाई, स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए बजट देना चाहिए। कांवला गांव, नैब कॉलोनी, जग्गी कॉलोनी, सावन विहार और जंडली के एरिया में निगम अधिकारियों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस बारे में वह बजट बैठक में आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की सफाई के लिए 70 लाख कम : संदीप
नगर निगम के मनोनीत पार्षद अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने कहा कि शहर के नालों को साफ करने के लिए 70 लाख का बजट रखा है। यह कम है। नालों की सफाई के लिए कम से कम डेढ़ करोड़ का बजट होना चाहिए। साथ ही नालों को साफ करने वाली एजेंसी के भुगतान से पहले पांच सदस्यीय कमेटी बनानी चाहिए ताकि जब वह कमेटी अपने निरीक्षण के बाद निगम को रिपोर्ट दे तो निगम एजेंसी को भुगतान करे। इस कमेटी में नगर निगम स्टाफ, पार्षद, सीनियर सिटीजन, मीडिया से लोग होने चाहिए। निगम ने बीते वर्ष भी शहर के नालों की सफाई के लिए निविदा दी थी।
कम बजट में विकास मुश्किल : मेहता

निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता का कहना है कि नगर निगम की बजट बैठक 11 मार्च को होनी तय हुई है। निगम ने बजट में शहर के विकास के लिए कम पैसा रखा है। बजट बनाने के लिए निगम अधिकारी सलाह लेना भी जरूरी नहीं समझते। शहर में सड़कों व नालियों के लिए बजट ज्यादा होना चाहिए, क्योंकि शहर में नालियों का बुरा हाल है। जिससे गंदगी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
बजट में एक-दो कमियां : विजय टोनी



वार्ड-4 के पार्षद विजय चौधरी टोनी ने कहा कि नगर निगम ने 11 मार्च को होने वाली बैठक को लेकर अच्छा बजट पेश किया है। बजट में जो एक-दो कमियां हैं, उसको बजट बैठक से पहले ठीक किया जाएगा। यह बजट लोगों की आशाओं पर खरा उतरेगा। भाजपा के सभी पार्षद सर्वसम्मति से इसको पारित करेंगे।

वर्जन
आने वाली 11 मार्च को निगम की बजट बैठक रखी गई है। इस बैठक में आगामी वर्ष के लिए बजट प्रस्तावित किया जाना है। पहले निगम अधिकारियों ने बजट में शहर के विकास कार्यों के लिए महज अढ़ाई करोड़ रखा था। इस बजट को बढ़ाने के लिए उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अब विकास कार्यों के लिए बजट करीब 25 करोड़ रखा गया है। इसके अलावा बैठक में अन्य बजट को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed