{"_id":"6802acfbd4963b73700aebee","slug":"corporation-got-two-new-cleaning-machines-speed-will-increase-ambala-news-c-36-1-amb1003-141111-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निगम को मिली दो नई सफाई मशीनें, बढ़ेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निगम को मिली दो नई सफाई मशीनें, बढ़ेगी रफ्तार
विज्ञापन
नगर निगम में नालों की सफाई के लिए आई मशीन।
- फोटो : kathua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। शहर में काफी समय से बंद नालों की सफाई होने की उम्मीद जगी है। नगर निगम में शहर के नालों की सफाई के लिए दो नई मशीन पहुंच गई हैं। इन मशीन में सुपर सकर, जैटिंग मशीन शामिल है।
निगम की ओर से इन मशीन पर करीब पौने तीन करोड़ खर्च किए हैं। यह मशीन नालों को साफ करने में कारगर हैं। इससे नालों की पानी की निकासी बंद नहीं होगी। वहीं, निगम में एक सुपर सकर मशीन व एक टैंकर आ चुका है। जल्द ही इन मशीनों को चलाया जाएगा। अभी मशीनों को चलाने के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है।
ऐसे काम करेगी सुपर सकर मशीन
सुपर सकर मशीन के कंप्यूटराइज्ड होने से नाले के अंदर की गंदगी को आसानी से देखा जा सकेगा। मशीन के साथ लंबे पाइप है, जो अंदर तक जाकर मलबे को निकालेंगे। नालों की सफाई के दौरान जो मलबा निकलेगा, उसे टैंकरों में लादा जाएगा। वहीं, शहर में कई जगह देखने में आता है कि सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती, इस वजह से नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। अब सफाई कार्य में ऐसी दिक्कत नहीं आएगी। इन आधुनिक मशीन से यह आसानी से साफ होंगे।
विज्ञापन
निगम के अभियान के बावजूद फिर भी गंदगी
नगर निगम की ओर से काफी दिनों से सफाई अभियान चल रहा है, लेकिन नालों में गंदगी देखी जा सकती है। शहर के रामबाग रोड नाले की सफाई नहीं है। यह नाला गंदगी से अटा है। वार्ड-10 में नाले से गंदगी निकाली गई थी, लेकिन उसके बाद भी नाले में गंदगी जमा है। कई जगहों पर अतिक्रमण होने के कारण भी सफाई नहीं हो पा रही। वहीं, कपड़ा मार्केट में भी नाले गंदगी से अटे हैं। व्यापारियों ने भी सफाई कार्य करने की मांग की है ताकि बरसाती सीजन में जलभराव से बचा जा सके।
वर्जन
नालों की सफाई के लिए दो नई मशीन आ गई हैं। इन मशीनों को करीब पौने तीन करोड़ से खरीदा गया है। यह मशीन नालों के अंदर की गंदगी को आसानी से साफ कर सकती हैं। अभी मशीन चलाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही इन मशीन को चलवाया जाएगा।
सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
वर्जन
निगम को नई मशीन मिली हैं। इन मशीन को जल्द ही चलवाया जाएगा। शहर में कई जगह पर नालों के बंद होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। अब आधुनिक मशीन से सफाई कार्य करवाया जाएगा। इसके साथ ही शहर में सफाई कार्य लगातार चल रहा है।
पुनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।