फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation commissioner's inspections are ineffective

Ambala News: निगम आयुक्त के निरीक्षण बेअसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Corporation commissioner's inspections are ineffective
अंबाला सिटी। शहर में बनाए गए डंपिंग जोन से समय पर कूड़ा नहीं उठ रहा। इस वजह से यहां कूड़े को बेसहारा गोवंश बिखेर रहे हैं। कई डंपिंग पर तो ऐसी हालत है, वहां सुबह से शाम तक गंदगी बिखरी रहती है। बीते दिनों नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया था। इसके बाद भी शहर में अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन राजकीय स्कूल के पास, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के पास, अंबाला क्लब, नदी मोहल्ला और मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास कूड़ा फैला रहता है। रोजाना यहां बेसहारा गोवंश कूड़ा बिखेर रहे हैं। वही, अंबाला-अमृतसर हाइवे पर नई सब्जी मंडी के पास भी गंदगी फैली रहती है। यहां भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के पास मुख्य सड़क पर डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां कूड़ा उठाने के बाद ही गंदगी फैल जाती है। बेसहारा गोवंश रोजाना कूड़ा बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला क्लब के बाहर भी कूड़ा गिराया जा रहा है। यहां भी बेसहारा गोवंश रोजाना कूड़ा बिखेर रहे हैं। शाम को यहां ज्यादा स्थिति खराब होती है।
नदी मोहल्ला में रेलवे रोड पर सड़क के मोड पर डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां ज्यादा बुरी स्थिति रहती है, क्योंकि यहां कूड़ा ज्यादा फैला रहता है। ज्यादातर दिनों में यहां से सुबह 11 बजे तक भी कूड़ा नहीं उठता। इस वजह से लोगों को निकलने में भी परेशानी आती है। इस प्वाइंट पर नगर निगम आयुक्त ने भी निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यहां सफाई रखने के निर्देश दिए थे।
पुलिस लाइन राजकीय स्कूल के बाहर सड़क पर गंदगी फैली रहती है। पहले यहां कूड़ा नहीं गिराया जाता था। अब यहां गंदगी गिराई जा रही है। रोजाना सड़क पर कूड़ा बिखरा रहता है।

कार्यभार संभालते ही किया था औचक निरीक्षण
बीते दिनों कार्यभार संभालते ही नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने सफाई को लेकर शहर में औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शहर की कपड़ा मार्केट, नदी मोहल्ला, सेक्टर-7 में सफाई कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई थी। उनके निर्देशों के बाद भी शहर में सफाई व्यवस्था नहीं सुधर रही।
वर्जन
शहर में बनाए गए डंपिंग प्वाइंट से समय पर कूड़ा उठाया जा रहा है। अगर इन डंपिंग प्वाइंट पर गंदगी फैली रही है तो सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा।
मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed