फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation and police removed encroachment from markets

Ambala News: निगम और पुलिस ने बाजारों से हटवाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Corporation and police removed encroachment from markets
अंबाला सिटी। नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य बाजारों कपड़ा मार्केट, शुक्ल कुंड रोड और मानव चौक से अतिक्रमण हटाया। टीम के बाजार में आते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार सड़क पर रखा अपना सामान समेटते नजर आए। टीम ने कार्रवाई करते हुए कई दुकानों के बाहर से सामान जब्त किया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। टीम ने दुकानों के बेंच और सामान को जब्त किया। निगम का यह अभियान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला।
विज्ञापन

नगर निगम से सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम ने पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया गया। कई दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों के बाहर तक लगा रखा था। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। यह कार्रवाई तीन घंटे तक चली। निगम ने कपड़ा मार्केट, शुक्ल कुंड रोड और मानव चौक, अग्रसेन चौक पर अतिक्रमण हटाया और सामान भी जब्त किया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने जहां अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट में ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों की एंट्री बैन कर दी है। उधर, खन्ना पैलेस से शुल्क रोड तक सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई गई। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों व चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मचारी भी सुबह से शाम तक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed