{"_id":"5e9b3eba8ebc3e775321d13b","slug":"corona-virus-knock-in-health-department-anm-corona-positive-ambala-news-knl283823161","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग में कोरोना वायरस की दस्तक, एएनएम कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में कोरोना वायरस की दस्तक, एएनएम कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में भी अब कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। कंटेनमेंट जोन में काम करने वाले स्वास्थ्य विभाग की एएनएम प्रवीन कौर कारोना से संक्रमित पाई गईं हैं। उसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। एएनएम को आइसोलेट करने के बाद अब विभागीय अधिकारी उसके संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेकिंग कर रहे हैं। एएनएम की चार सहयोगी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है। संपर्क में आए दो दर्जन कर्मचारियों के साथ उन परिवारों की भी मुश्किल बढ़ गई है जिनमें एएनएम सर्वे कर चुकी है। नए केस के साथ अब फिर अंबाला में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इनमें चार तब्लीगी जमात से जुड़े मामले हैं। कोरोना ग्रस्त तीन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कंटेनमेंट जोन में कर रही थी एएनएम काम
कोरोनो पॉजिटिव पाई गई एएनएम प्रवीन कौर पिछले काफी दिन से कैंट की टिंबर मार्केट एरिया में सर्वे कर रहीं थी। यहां के रहने वाले हरजीत सिंह कोहली की कोरोना से मौत होने के कारण प्रशासन ने इस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो रोज पहले ही प्रवीण का सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया था। सैंपल से पहले उसकी तबीयत भी खराब बताई जा रही थी। शनिवार को सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई।
सर्वे किए परिवारों के सामने भी मुश्किल
स्वास्थ्य विभाग अब उन परिवारों को भी ट्रैक कर रहा है, जिनमें एएनएम सर्वे कर चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन में अभी तक 3886 परिवारों का सर्वे हो चुका है। अब यह देखा जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव एएनएम ने कितने घरों का सर्वे किया था। अधिकारी उससे पूरी रिपोर्ट ले रहे हैं। इसी के बाद ही सभी परिवारों की जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन करने की कार्रवाई शुरू होगी। इस लापरवाही के बीच विभागीय अधिकारियों की बड़ी चूक है। बिना किसी सुरक्षा के ये टीमें कंटेनमेंट जोन में सर्वे कर रही हैं। कोरोना पॉजिटिव पाई गई एएनएम भी बिना पीपीइ किट के काम कर रही थी।
विज्ञापन
637 की रिपोर्ट आ चुकी है नेगेटिव
कोरोना वायरस को लेकर अभी तक कुल 751 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 637 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 106 की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है । विदेश से लौटे 1176 लोग होम क्वारंटीन की अवधि पूरी कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की 36 टीमों द्वारा कंटेनमेंट जोन में 3886 घरों में सर्वे किया गया है। अब तक 16891 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई है, जिनमें से 3 लोगों में फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। कंटेनमैंट जोन से कुल 114 सैंपल लिए हैं, जिनमे से 103 की रिपोर्ट नेगेटीव आई है। 96 विभिन्न मोबाईल टीमें अभी तक 12458 मरीजों का चेकअप कर चुकी हैं। 75 मरीजों को कोविड के लक्षणों के साथ अस्पताल में रेफर किया गया है। हार्वेंस्टिंग मशीनों के 107 ड्राइवर एवं हेल्परों की भी स्वास्थ्य जांच की गई है।