फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona virious

कोरोना का कहर : मृतक हरजीत सिंह की समधन कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona virious
फ्लू वार्ड में तैनात डाक्टरों की टीम - फोटो : Ambala
ंबाला। टिंबर मार्केट के जिस 65 वर्षीय हरजीत सिंह की मौत कोरोना से हुई थी। उनके परिवार की लापरवाही के चलते कई और जान आफत में पड़ गई हैं। बेटे चेतन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी तरह से गुमराह रखा। सख्ती हुई तो बताया गया कि उसकी सास जोकि हांगकांग से दिसंबर में आई थी, उन्हें भी कोरोना के लक्षण हैं। जांच हुई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उनकी रिपोर्ट शनिवार को जैसे ही आई तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करने और झूठ बोलने पर सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने चेतन कोहली के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी है। हद तो तब हो गई जब सास को 7 दिनों तक घर में ही छिपाए रखा।
विज्ञापन

चाचा भी आते थे घर, 8 को किया क्वारंटीन
वहीं दूसरी और हरजीत सिंह के भाई जोकि दयालबाग के निवासी हैं वह भी हरजीत सिंह की मौत से पहले घर आते-जाते थे। लेकिन चेतन ने यह बात भी स्वास्थ्य विभाग से छिपाए रखी। जबकि यह भी नहीं बताया कि वह खुद 28 को बीमार हुआ था और उसे खांसी जुखाम हुआ था। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को यह पता चला कि चाचा भी हरजीत सिंह से मिला था टीम उनके घर पहुंची और घर के सभी सदस्यों को क्वारंटीन करते हुए उनके सैंपल भरे।
विज्ञापन

इस तरह शुक्रवार को मिली राहत
वहीं दूसरी और स्वास्थ्य विभाग की टीम को शुक्रवार को राहत भी मिली। कोरोना पॉजिटिव गुरप्रीत की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि पहली दो पॉजिटिव आई थी। अब उसकी चौथी रिपोर्ट आनी है। संकेत मिले हैं कि उसे रविवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उधर जमाती बोधराज की दूसरी के बाद अब तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है, इसीलिए उसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह है जिले में कोरोना की स्थिति
- अभी तक जिले में कुल 280 सैंपल लिये हैं। इनमें से 222 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 45 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। यह सभी सैंपल शुक्रवार को लिए गए। 7 सैंपल पॉजिटिव निकले हैं और 6 सैंपल रिजेक्ट हो चुकी हैं। जिला में अभी तक 619 विदेश से आये लोगों ने क्वारंटीन की अवधि भी पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग की 36 टीमों द्वारा 3645 घरों में सर्वे किया गया है। जिसमें से 15390 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई है, इनमें से 5 लोगों को फ्लू के लक्षण मिले हैं, जिसके तहत 4 के सैंपल ले लिये गये हारवेस्टिंग मशीनों के 767 ड्राइवर और हैल्परों की भी स्वास्थ्य जांच की गई है।

अब छावनी में भी दुकान और मंडी की समय सारिणी जारी
- 6 से 9 बजे तक ही सुबह-शाम कर सकेंगे दूध की होम डिलीवरी
- 10 से 4 बजे तक खुलेंगी करियाना की दुकानें
- 24 घंटे अस्पताल-नर्सिंग होम में खुली रहेंगी मेडिकल शॉप
- 1 मेडिकल शॉप क्षेत्रवार खुलेगी देर शाम तक
- 10 से 4 शाम खुलेंगी अन्य मेडिकल शॉप
- 9 बजे सुबह तक खुली रहेगी सब्जी मंडी केवल थोक विक्रेता कर सकेंगे खरीद
- 9 से 4 बजे शाम तक सब्जी-फ्रूट वाले लाए सकेंगे फेरियां- रविवार को सब्जी मंडी के साथ अन्य सभी दुकानें रहेंगी बंद
चेतन ने गुमराह किया। उन्होंने सास के बारे में नहीं बताया। यह भी नहीं बताया कि चाचा घर पर आया जाया करते थे। इसीलिए हमने उसके खिलाफ केस दर्ज कराने के बारे में डीएसपी अंबाला कैंट को लिख दिया है। कुल 7 केस पॉजिटिव हो चुके हैं। दो पॉजिटिव जोकि स्वस्थ्य हैं, उनमें से एक को शनिवार और दूसरे को रविवार को डिस्चार्ज कर देंगे।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed