फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona virious

निजामुद्दीन से आए 40 लोगों ने बढ़ाई अंबालावासियों की दिक्कतें, पांच संदिग्ध मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona virious
corona virious - फोटो : Ambala
अंबाला। निजामुद्दीन जामा मस्जिद में हंगामे के बाद मंगलवार को वहां से करीब 40 लोग अंबाला पहुंचे। इनमें सर्वाधिक 16 लोग महाराष्ट्र से हैं। इसके अतिरिक्त 11 नेपाल, तमिनलाडू के 10 और आसाम से एक व श्रीलंका से दो व्यक्ति शामिल रहे। इनमें से महाराष्ट्र के भिवांडी का एक, नेपाल के दो और श्रीलंका के एक व्यक्ति में कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए गए। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है जबकि शेष को क्वारंटीन कर दिया गया है। एक साथ बाहरी 40 लोगों के अंबाला में पहुंचने से जिलेवासियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है।
विज्ञापन

अंबाला में अभी तक लिए 49 सैंपल
अंबाला में अभी तक कुल 49 सैंपल लिये गए हैं। इनमें से तीन दिन पहले लिए गए दो सैंपल रिजेक्ट होने के बाद उन्हें दोबारा से मंगलवार को लिया गया। इन्हें रोहतक पीजीआई भेजा गया है जबकि पांच नए सैंपल मंगलवार को लिए गए। एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है जोकि पंजाब का युवक है। वह अब सुटेबल हैं। करीब 40 सैंपल फेल होने से प्रशासन ने राहत की सांसे ली हैं। कोरोना पॉजिटिव युवक के परिजन और उसका दोस्त भी नेगेटिव पाए गए हैं जबकि दो की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

सीएमओ की अपील, किसी भी हाल में घर से न निकलें
सीएमओ डॉ. कुलदीप कुमार ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि मीडिया के साथ स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों व कर्मचारियों और पुलिस की मजबूरी है कि उन्हें आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए घर से बाहर निकलना पड़ रहा है लेकिन जनता से अनुरोध है कि वह किसी भी हाल में घर से बाहर न निकलें। वरना पुलिस आपको घेरे न घेरे लेकिन वायरस ने घेर लिया तो पूरे परिवार के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed