फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona's record cases, vaccination speed up

कोरोना के रिकॉर्ड केस, टीकाकरण की रफ्तार तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corona's record cases, vaccination speed up
सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में करोना वैक्सीन का टीका लगाते डॉक्टर। - फोटो : Ambala
जिले में चल रहे रिकॉर्ड टीकाकरण अभियान के बावजूद दिन-प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को एक दिन में 69 नए मामले सामने आए हैं। नए मरीजों में चार साल के बच्चे से लेकर 71 साल का बुजुर्ग शामिल है। इसके बाद जिला में कुल संक्रमित मरीजों की सख्या 30 हजार 410 हो गई है। लगातार मिल रहे नए मामलों के कारण सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 234 हो गया।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को जिन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, उनमें 45 मरीज ऐसे हैं, जो कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगवा चुके थे। साथ ही आठ मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 29 हजार 666 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिस तेजी के साथ कोरोना का फैलाव हो रहा है, उसी तेजी के साथ मरीज ठीक भी हो रहे हैं। संक्रमितों की स्थिति गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। इसीलिए केवल सतर्क रहते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले लोगों में यह हैं शामिल
मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में से 39 मरीज अंबाला शहर से, 18 मरीज अंबाला कैंट, पांच चौड़मस्तपुर, एक शहजादपुर, तीन-तीन मरीज बराड़ा और मुलाना से सामने आए हैं। वहीं नारायणगढ़ के लोगों ने कोरोना के मामलों में राहत महसूस की है, क्योंकि वहां पर कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं मिला है। इनमें सात सरकारी कर्मचारी, 12 वर्ष से नीचे के आठ स्कूली छात्र शामिल हैं। वहीं 12 से 18 उम्र के छह किशोर भी संक्रमित मिले हैं। इसमें एक पुराने मरीज के संपर्क में आया व्यक्ति भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2204 लोगों के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 2204 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। विभाग की ओर से अभी तक 747920 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 66350 सैंपल आरटीपीसीआर और 81343 सैंपल एंटिजन किट से शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है।
18377 का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कुल 18377 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है। यह प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे ऊपर है। वहीं जिले में अभी तक 1832167 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें 95224 को पहली तो 880143 को दूसरी डोज शामिल है।

मंगलवार को 69 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जोकि इस लहर में सबसे अधिक है। अभी आने वाले दिनों में यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है। इसीलिए सभी को सचेत रहने की जरूरत है।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed