फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona's new infected patient was found, the number of active patients increased to 11

कोरोना का नया संक्रमित मरीज मिला, सक्रिय मरीजों की 11 हुई संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Corona's new infected patient was found, the number of active patients increased to 11
अंबाला सिटी। कोरोना का एक नया संक्रमित मिलने से अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हो गई है। बता दें कि अभी तक जिले में कोरोना के 30 हजार 139 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 29 हजार 619 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 509 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अभी तक 6 लाख 22 हजार 341 लोगों के सैंपल ले चुका है। इसमें 5 लाख 43 हजार 404 सैंपल आरटीपीसीआर तो 78 हजार 937 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इसमें वीरवार को लिए गए 706 सैंपल भी शामिल है। वहीं, टीकाकरण की बात करें तो अब तक जिले में 12 लाख 68 हजार 751 लोगों को कोरोना से बचाव की डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 8 लाख 33 हजार 462 लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज तो 4 लाख 35 हजार 289 लोगों को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed