फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona's episode started again, two newly found infected

कोरोना की कड़ी फिर हुई शुरू, दो नए मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corona's episode started again, two newly found infected
कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाते हुए। - फोटो : Ambala
लगातार दूसरे दिन कोरोना के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। एक बार फिर शुरू हुई कोरोना की कड़ी से अंबाला वासियों को तीसरी लहर आने की चिंता सताने लगी है। बुधवार को मिले दो नए संक्रमित अंबाला शहर के ही रहने वाले हैं। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 30 हजार 92 हो गई है। जबकि जिले में अब तक 29 हजार 577 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। इस समय जिले में महज 06 मरीज ही एक्टिव है।
विज्ञापन

वहीं बारिश के चलते जिले में 1 हजार 223 को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगी। इसमें 250 फ्रंट लाइन वर्कर को दूसरी डोज, 18 से 44 में 547 को पहली डोज और 65 को दूसरी डोज, 45 से 60 उम्र में 90 लोगों को पहली डोज और 138 लोगों को दूसरी डोज, 60 से अधिक उम्र में 31 को पहली डोज और 102 को दूसरी डोज लगी। अभी तक 7 लाख 80 हजार 166 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 5 लाख 52 हजार 344 लोगों को वैक्सीनेशन लगी हैं, जबकि दूसरी डोज के तहत 2 लाख 27 हजार 822 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कोरोना से अभी तक जिले में 509 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक कोरोना के 5 लाख 30 हजार 865 सैंपल ले चुका है। इसमें बुधवार को लिए गए 1689 सैंपल भी शामिल हैं। जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 लाख 53 हजार 11 सैंपल आरटीपीसीआर से तो 77 हजार 854 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed