फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona positive died in mohali

धूलकोट के संक्रमित ने मोहाली में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
corona positive died in mohali
कोरोना की रफ्तार अभी कम होती नजर नहीं आ रही। शुक्रवार को 80 नए मामले सामने आए जबकि 73 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं मोहाली के निजी अस्पताल में उपचाराधीन धूलकोट अंबाला शहर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका शहर नगर निगम की टीम ने संस्कार किया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसे अपने खाते में नहीं दिखाया है।
विज्ञापन

वहीं एक दिन पहले पेट दर्द होने से हुई 16 वर्षीय नाबालिग युवती अनुज कुमारी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा शुक्रवार को आए संक्रमितों में सीआईडी कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार को आए 80 पॉजिटिव केसों में सबसे ज्यादा 29 मरीज अंबाला शहर से सामने आए है। वहीं अंबाला कैंट से 22 मरीज, नारायणगढ़ से 10 मरीज मिले हैं। इसी तरह शहजादपुर से भी 8, मुलाना से 2 और चौड़मस्तपुर से 9 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 3510 हो गई है। 3028 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। अब केवल 451 मरीजों का ही जिले में इलाज जारी है। जबकि जिले में अब तक 31 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

------------------
74 साल का मरीज आया था यमुनानगर से
छावनी के हार्ट केयर सेंटर में 74 साल का मरीज यमुनानगर से आया। लेकिन इलाज करने से पहले उसकी डाक्टरों ने कोरोना रिपोर्ट मांग ली। मरीज पहले ही कोरोना टेस्ट करवाकर आया था लेकिन रिपोर्ट का इंतजार चल रहा था। अस्पताल में आने के बाद वह संक्रमित निकला। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे मुलाना कोविड अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं छावनी बीसी बाजार से एक ही परिवार के 8 सदस्य संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed