Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona killed 6 people, 140 newly infected, Ambala

कोरोना ने ली 6 लोगों की जान, 140 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Corona killed 6 people, 140 newly infected, Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। कोरोना के कोहराम के बीच अब राहत भरी खबरें आने लगी हैं। रविवार को जिले में मात्र 140 नए केस आए। कोरोना ने रविवार को 6 लोगों की सांसें छीन ली। लेकिन बड़ी राहत यह है कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में अब 250 से ज्यादा बेड खाली हो गए हैं। सैंपल की संख्या रविवार को आधे से भी कम हो गई। मात्र 1367 सैंपल की जांच के लिए लैब में भेजे गए। पिछले चार दिनों में करीब 3 हजार कम सैंपल लिए गए हैं। जिले में इस समय 205 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में इस समय मात्र 1620 एक्टिव केस बचे हैं।
जिले में अब तक कोरोना 447 लोगों की जान ले चुका है। अभी तक कोरोना के 381081 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 28733 सैंपल संक्रमित पाए गए हैं। इनमें रविवार को मिले 140 सैंपल भी शामिल हैं। उधर रविवार को 217 संक्रमित मरीजों को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया अब तक जिले में 26666 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव केस दर जिले में अभी 7.56 है। जबकि रिकवरी दर सुधरकर अब दोबारा 92.81 पहुंच गई है। हालांकि मृत्यु दर बढ़कर अब 1.53 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

वहीं जिले में अंबाला शहर से 52, कैंट से 16, चौड़मस्तपुर से 30, शहजादपुर से 28, बराड़ा से 2, मुलाना से 7 और नारायणगढ़ से 5 नए केस मिले। इनमें धनाना शहजादपुर, धमोली शहजादपुर, गहरौली शहजादपुर, सेक्टर-8 अंबाला शहर, रामनगर अंबाला शहर, न्यू महावीर नगर अंबाला, कुल्लापुर शहजादपुर, छाजल शहजादपुर, सोनिया कॉलोनी अंबाला शहर, जग्गी कॉलोनी अंबाला शहर, बलदेव नगर अंबाला शहर, प्रभु प्रेम पुरम अंबाला कैंट, सौंताली मुलाना, ज्योली शहजादपुर, टॉकीज रोड अंबाला शहर, बादशाही बाग अंबाला शहर से 2-2, हीलिंग टच अस्पताल अंबाला शहर से 4, सेक्टर-9, न्यू विजय नगर अंबाला शहर, सेक्टर-9 अंबाला शहर से 3-3, सेक्टर-7 से छह व अन्य जगह से नए केस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में कोरोना की स्थिति
मई माह में अब तक कोरोना से 206 लोगों की जान जा चुकी है। इस महीने 58989 कोरोना के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 1367 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इनमें से अब तक 7876 केस संक्रमित मिल चुके हैं लेकिन इस महीने अभी तक 9429 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।
18-44 वालों को नहीं लगा टीका
जिले में अभी तक 292109 को पहली और 98455 को कोरोना की दूसरी डोज यानी कुल 3950564 डोज कोरोना से बचाव की लग चुकी हैं। जिले में रविवार को मात्र 460 लोगों को ही कोरोना से बचाव का टीका लगा। इनमें 174 को दूसरी और 286 को पहली डोज लगी। रविवार को टीके नहीं होने के कारण 18-44 आयुवर्ग के एक भी व्यक्ति को टीका नहीं लगा। हालांकि 45-60 आयुवर्ग के 133 लोगों को पहली और इसी आयुवर्ग के 124 लोगों को दूसरी डोज लगी। 60 साल से अधिक आयुवर्ग में 102 को पहली और 50 को दूसरी डोज लगी।

वेंटिलेटर, बाईपेप भी होने लगे खाली
जिले के विभिन्न अस्पतालों में रविवार शाम तक करीब 625 मरीज भर्ती थे। इनमें से जिले के सरकारी अस्पतालों में करीब 190 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और करीब 35 लोग वेंटिलेटर पर कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। इसी तरह मुलाना मेडिकल कालेज में करीब 70 मरीज भर्ती थे। इसके अलावा शेष मरीज जिलेभर के अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं जिले के विभिन्न अस्पतालों में इस समय करीब 70 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस तरह करीब 12 से ज्यादा वेंटिलेटर, बाइपेप इस समय खाली हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed