फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona confirmed in 22 people including three children

तीन बच्चों समेत 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in 22 people including three children
अंबाला सिटी। कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को जिले में 22 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें तीन बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग मुख्य रूप से बच्चों पर ध्यान दे रहा है। नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 41 हजार 359 हो गई है। राहत की बात यह है कि 16 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 164 हो गई है। अभी तक कोरोना के कारण 542 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को उनकी ओर से जांच के लिए कुल 592 सैंपल लिए गए हैं। जिनकी सोमवार को रिपोर्ट आएगी। वहीं, टीकाकरण अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है। रविवार को कुल 64 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। अभी तक कुल 21 लाख 70 हजार 815 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की डोज दी जा चुकी है। इसके तहत 10 लाख 63 हजार 263 लोगों को पहली डोज तो 10 लाख 37 हजार 582 लोगों को दोनों डोज लगी हैं। सीएमओ कुलदीप सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed