फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona chain is not being made yet cases are increasing

Ambala News: नहीं बन रही कोरोना की चेन फिर भी बढ़ रहे केस

Fri, 14 Apr 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 14 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Corona chain is not being made yet cases are increasing
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना के नए मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को भी कोरोना के 36 नए मामलों की पुष्टि हुई है। परंतु हैरानी की बात यह है कि यह सभी मामले अलग-अलग जगह से हैं। हैरत की बात यह है कि अबकी बार कोरोना की चेन नहीं बन रही है। बिना चेन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे स्वास्थ्य विभाग के लिए स्थिति को समझ पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में कोरोना के 36 नए केस मिले। इनमें अंबाला सिटी से 7, अंबाला कैंट से 11, शहजादपुर से 2, बराड़ा से 1 और मुलाना से 15 मामले सामने आए हैं। जिले में वीरवार तीन कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसके बाद भी जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 93 पहुंच गए हैं। लगातार बढ़ रही कोरोना के मरीजों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तेजी के साथ काम रहा है। विभाग के अनुसार इस समय जितने भी मामले सक्रिय है। उसमें से केवल दो ही लोग अस्पताल में उपचाराधीन है। जबकि दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। क्योंकि एक कैदी संक्रमित निकला है, जिसे जेल में सभी से अलग अस्पताल में आईसोलेट किया गया है। वहीं दूसरी ओर एक आर्मी से हैं जो कि उपचार के लिए अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

--------------------
प्रतिदिन हो रही है 500 से अधिक सैंपलों की जांच
नगर निगम द्वारा प्रतिदिन 500 से अधिक सैंपलों की जांच की जा रही है। यही कारण है कि प्रतिदिन कोराेना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना मरीजों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सैंपल की संख्या को 800 से 1000 प्रतिदिन तक किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे कि कोरोना मरीजों की पहचान कर उन्हें तुरंत उपचार दिया जा सके। वहीं वीरवार को आए मामले पिछले कई दिनों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वीरवार को भी 36 नए मामले आए हैं। इसीलिए सभी सीएचसी व पीएचसी को सैंपलिंग बढ़ाने के लिए कहा गया है।
- डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed