फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

आज से खुलेंगे स्कूल, सीएचसी-पीएचसी से स्वास्थ्य रिपोर्ट दिखाने के बाद मिलेगा प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला सिटी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंद किए गए स्कूलों को एक बार फिर खोलने के आदेश सरकार ने दिए है। अब 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को ही स्कूल में आने की परमीशन मिलेगी। जबकि पहले की तरह 9वीं और 11वीं के छात्र स्कूल नहीं जा सकेंगे। स्कूल आने से पहले छात्र को अभिभावक की लिखित में परमीशन और पास की किसी भी सीएचसी और पीएचसी से स्वास्थ्य रिपोर्ट लानी होगी।
विज्ञापन

अगर उस रिपोर्ट में छात्र का स्वास्थ्य ठीक रहा तो ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश मिलेगा। अन्यथा स्कूल के गेट से ही छात्र को वापस भेज दिया जाएगा। वहीं छात्र जो स्वास्थ्य रिपोर्ट लाएगा वह भी अगर 72 घंटे से पुरानी हुई तो स्कूल छात्र को प्रवेश नहीं देगा। यह फैसला सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा को देखते हुए लिया है। बता दें कि इससे पूर्व जब स्कूल खोले गए थे। तब अन्य जिलों में छात्रों के संक्रमित होने की संख्या बढ़ गई थी। परंतु राहत की बात यह रही कि अंबाला से एक भी छात्र संक्रमित नहीं मिला था। इसलिए इस बार भी छात्रों के साथ साथ अध्यापकों को कोरोना से संबंधित सभी नियमों का पालन करने के आदेश जारी किए गए है। जिससे कि आने वाले समय में अंबाला में कोरोना संक्रमितों का बूम न आए। इस दौरान स्कूल में 10वीं और 12वीं कक्षा से संबंधित सभी अध्यापकों को स्कूल में आना होगा। जबकि छोटी कक्षाओं को लेकर प्रिंसिपल के हाथ में निर्णय होगा कि अध्यापकों को बुलाया जाए कि नहीं। वहीं छात्रों के आने से पहले स्कूलों की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से 14 दिसंबर से स्कूल खोलने के आदेश जारी किए गए थे। इस दौरान सभी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। पहले की तरह इस बार भी सभी नियमों का पालन करते हुए छात्रों को पढ़ाया जाएगा। जिससे छात्र कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र मोहन शर्मा, बीओ, अंबाला वन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed