फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

को-वैक्सीन का टीका लगने के 15वें दिन गृहमंत्री अनिल विज हुए कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला। कोरोना वैक्सीन लगवाने के 15वें दिन ही हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित हो गए। शुक्रवार को सुबह रैपिड और फिर आरटीपीसी दोनों टेस्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद मंत्री विज ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कहा कि मैं कोरोना संक्रमित हूं जो भी मेरे संपर्क में आया है वह अपना कोविड टेस्ट करवा ले।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले ही उनका चंडीगढ़ एमएलए कार्यालय में कोरोना टेस्ट हुआ था और वह नेगेटिव आया था। लेकिन दो दिन से उन्हें रात के समय बुखार व कोरोना के कुछ लक्षण दिखाई दे रहे थे तभी उनका दोबारा टेस्ट हुआ। मंत्री विज के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर देेेेसी वैक्सीन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि टीका लगने के बाद भी संक्रमित पाए गए लेकिन भारत बायोटेक ने उसका खंडन करते हुए कहा कि दो डोज के बाद ही वैक्सीन का असर देखने को मिलता है। मंत्री विज को दूसरी वैक्सीन 18 दिसंबर को लगनी है। तभी इसकी दक्षता का पता चलेगा। फिलहाल विज छावनी के नागरिक अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड के कमरा नंबर 321 में दाखिल हैं।
विज्ञापन

हाईरिस्क में वैक्सीन लगवाने वाले पहले वालंटियर थे मंत्री विज
भारत बायोटेक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा ही तीसरे चरण का ट्रायल किया जा रहा है। पहले दो फेज में जिनको कोरोना वैक्सीन दी गई, उनमें कोई साइड इफेक्ट नहीं नजर आए। ऐसे में गृहमंत्री विज ने खुद बतौर वालंटियर वैक्सीन करवाने की बात कहीं थी। 20 नवंबर को छावनी के नागरिक अस्पताल में रोहतक पीजीआई के विशेषज्ञों द्वारा इस वैक्सीन की टीका लगाया गया था। विशेषज्ञों के अनुसार मंत्री विज हरियाणा में पहले वॉलंटियर थे जिन्होंने खुद पर वैक्सीन करवान की इच्छा जताई थी। जबकि वह डायबिटीज, शुगर आदि बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण हाई रिस्क की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे हरियाणा के नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव पहुंचे हैं और मंत्री अनिल विज का उपचार शुरू कर दिया गया है। को-वैक्सीन का असर इतनी जल्दी नहीं मिलता है। बूस्टर डोज के बाद कुछ असर दिखता है लेकिन वो डोज 18 दिसंबर को लगनी थी। दो दिन से खांसी, जुकाम आदि लक्षणों के कारण हुए टेस्ट में संक्रमित पाए गए।
डॉ. कुलदीप, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed