फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना ने ली 48 साल के व्यक्ति की जान नशे का आदी होने से खराब हो गए थे फेफड़े, 192 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला। कोरोना ने एक बार फिर जिले में एक व्यक्ति की जान ले ली। अंबाला शहर के 48 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना से दम तोड़ दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक यह व्यक्ति नशे का आदी थी और इसी कारण फेफड़े पहले ही खराब हो चुके थे रही सही कसर अब कोरोना ने पूरी कर दी। मरीज को सांस लेने में दिक्कतें हो रही थी। इसी कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस मौत के साथ जिले में अब तक कोरोना 65 लोगों की जान ले चुका है। दूसरी तरफ बुधवार को 192 नए मरीज सामने आए और 144 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। अब जिले में कोरोना के कुल 6390 केस हो चुके हैं जबकि 5016 कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। बुधवार को आए 192 केसों की बात करें तो इनमें से सबसे ज्यादा 75 अंबाला छावनी 63 केस अंबाला शहर से हैं।
विज्ञापन

78.50 प्रतिशत रह गई रिकवरी
जिले में अब कोरोना से रिकवरी रेट 78.50 प्रतिशत हो गया है। साथ ही 1309 केस एक्टिव हो गए हैं। एक्टिव केस की बढ़ती संख्या और अभी भी मृत्यु दर एक प्रतिशत से ज्यादा होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

जनता से निवेदन है कि यदि कोई भी लक्षण नजर आता है तो तुरंत टेस्ट करवाएं। देर न करें। जरा सी लापरवाही से जान जा सकती है। अब तक जिले में 65 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जबकि 6390 मरीज जिले में संक्रमित हो चुके हैं। हम अभी तक करीब 80 हजार सैंपल ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed