{"_id":"5f3995e98ebc3e3cf43979c0","slug":"corona-ambala-news-knl40928957","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 नए केस से कोरोना संक्रमितों की संख्या 2569, छावनी से एक परिवार के 10 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 नए केस से कोरोना संक्रमितों की संख्या 2569, छावनी से एक परिवार के 10 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68 नए केस से कोरोना संक्रमितों की संख्या 2569, छावनी से एक परिवार के 10 मिले पॉजिटिव
शास्त्री कॉलोनी से तीन निकले कोरोना संक्रमित, 82 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
- अब तक जिले में 2207 मरीजों को मिल चुकी कोरोना से मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कोरोना अब अपना विकराल रूप लेता नजर आ रहा है। 68 नए मामलों में से छावनी के 22 मामलों में जहां शास्त्री कॉलोनी में गृहमंत्री अनिल विज की नौकरानी के जरिए कॉलोनी की ही एक महिला को हुआ तो वहीं मंत्री विज के घर से कुछ दूरी पर ही एक घर से महिला व उनकी बेटी भी संक्रमित मिले। इसके अलावा छावनी के कौशिक डाक्टर के साथ वाली गली के अंदर भी एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन दिन पहले उनका बेटा संक्रमित निकला था तो पूरे परिवार के सैंपल हुए थे। उनका कहना है कि इस परिवार का गुड बाजार में रजाई व रूई का काम है। इसके अलावा कुलदीप नगर के अंदर ट्रांसपोर्ट ऑफिस के मालिक का पिता भी संक्रमित पाया गया। जोकि आहलूवालिया बिल्डिंग में रहता है। इतना ही नहीं पटले नगर में एक ही परिवार के कुछ दिन पहले 9 लोग संक्रमित मिले थे और उनमें से एक महिला नेगेटिव आई थी। दोबारा टेस्ट किया तो वह महिला भी संक्रमित मिली। कुल मिलाकर अभी तक जिले में 2569 संक्रमित केस मिल चुके हैं जबकि 2207 को कोरोना से मुक्ति मिल चुकी है। अब जिले में मात्र 341 एक्टिव केस बचे हैं। अभी तक जिले में 21 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कुल 68 मरीजों में छावनी के 22, शहर के 26, एक शहजादपुर, एक बराड़ा, 15 चौड़मस्तपुर, एक नारायणगढ़, दो मुलाना में पाए गए हैं।