फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

सांसद नायब सैनी और छावनी से इनेलो प्रमुख की पत्नी भी संक्रमित, जिले में 20वीं मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला सिटी। कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई जिले में अब तक कोरोना 20 लोगों की जान लील चुका है। वहीं नारायणगढ़ से पूर्व राज्यमंत्री और कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के बाद अब उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। बता दें कि सांसद के संपर्क में आने वाले 20 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से केवल उनकी पत्नी संक्रमित आई है। इसी तरह छावनी से इनेलो प्रभारी की पत्नी, बेटा, पुत्रवधू के अलावा छावनी से भाजपा कार्यकर्ता कुल मिलाकर मंगलवार को 69 केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2260 हो गई है। 70 मरीजों ने कोरोना से मुक्ति मिली। इसीलिए एक्टिव मरीजों की संख्या 430 हो गई है। अभी तक 1810 मरीजों को जिले में कोरोना से मुक्ति मिल चुकी है। 43 हजार 685 सैंपल अभी तक जिले में लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

ब्लड कैंसर से भी पीड़ित थे बुजुर्ग
सिटी के हीरा नगर में रहने वाले एक 67 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। सीएमओ के अनुसार मरीज ब्लड कैंसर से जूझ रहा था। उनके परिवार में कई लोग कोरोना पाजिटिव हुए थे और ठीक हो गए थे। बुजुर्ग भी संक्रमित हुए। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन

सिटी में यहां से मिले कोरोना संक्रमित
अंबाला शहर के विजय नगर से 1, बलदेव नगर से 3, सेक्टर-8 से 2, 2 नदी मोहल्ला, मोती नगर, अशोक विहार, जलबेड़ा रोड से एक-एक, जैन नगर से 5, सेक्टर 10 से 1, 1 छप्पर बाड़ा नजदीक सुहाग होटल, 2 सेक्टर-9, एक जगाधरी गेट, एक सीएमओ का कर्मचारी, एक-एक मरीज जग्गी कॉलोनी व जोगीवाड़ा से मिला है। इसी तरह पंजोखरा से भी एक मरीज पाया गया है। नारायणगढ़ से एक-एक मरीज बहरेढ़ी कलां, बहादगढ़, 2 मरीज वार्ड नंबर-7, 1 नारायणगढ़, एक दुर्गा कॉलोनी, समेत कालाआंब से मरीज मिले हैं। बता दें कि अकेले अंबाला शहर से 23 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed