फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना ने एक और लील ली जान, अब 19वीं मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 1965 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना लगातार कहर ढहाने लगा है। लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से मौत का सिलसिला जारी रहा और अंबाला शहर मिलाप नगर के 66 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना से पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। इसी के साथ अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। शुक्रवार को जिले में 79 नए मामले भी सामने आए। इसी के चलते अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1966 हो चुकी है। जबकि 1596 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए 73 मरीज भी शामिल हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 351 रह गई है। अब तक जिले में 41 हजार 125 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मृतक बुजुर्ग के परिवार से एक सदस्य पहले हुआ था संक्रमित
जिस 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है उस परिवार से एक सदस्य संक्रमित हुआ था। मिशन अस्पताल से इलाज के बाद वह ठीक होकर घर लौट गया था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को इसके बाद कोरोना हुआ और इस दौरान अपने टेस्ट नहीं करवाए। जब हालात बिगड़ गई तो उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अब जिले में कुल एक्टिव केस 351 हो गए हैं जबकि 73 नए मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद अब तक कुल 1596 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

यहां से आए नए केस
संक्रमितों में 36 केस अंबाला शहर हलका क्षेत्र और करीब 30 केस अंबाला छावनी हलके क्षेत्र से हैं। अंबाला शहर एरिया के संक्रमितों में गांव बरनाला के रोज गार्डन से 5 केस भी शामिल हैं। शेष केस नारायणगढ़ और मुलाना व शहजादपुर क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से आज जिले में 19वीं मौत हुई है। घर से पहले भी संक्रमित पाया गया था। लेकिन वह ठीक हो गया था। बुजुर्ग ने अपनी जांच नहीं करवाई थी। इसीलिए सभी से निवेदन है कि बीमार होने पर तुरंत अस्पताल में जाकर टेस्ट करवाएं।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed