फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

डॉक्टर माता-पिता ने जीती कोरोना से जंग, पर डॉक्टर बेटी की चली गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला। जिले में कोरोना अब रोजाना जान लेने लगा है। अगस्त माह के पहले दिन सौभाग्य से कोई मौत नहीं हुई थी हालांकि इससे पहले लगातार 5 दिन मौत का सिलसिला चल रहा था। एक अगस्त को मौत नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली थी लेकिन दूसरे ही दिन यानी रविवार को महेश नगर निवासी 36 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर ने दम तोड़ दिया। अब जिले में कोरोना 17 लोगों की जान ले चुका है। मृतक डाक्टर की मां व डॉ. पिता भी संक्रमित हो गए थे, लेकिन गत दिवस ही उन्होंने कोरोना को मात देते हुए नेगेटिव हुए और फिलहाल वह होम आईसोलेट है। महिला डाक्टर ने चंडीगढ़ के फोर्टिज अस्पताल में दम तोड़ा। रविवार को ही संस्कार के लिए शव छावनी के रामबाग में लाया गया और पीपीई किट पहनकर स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में संस्कार हुआ। संस्कार में होम आईसोलेट पिता व उनका बेटा शामिल हुए और संस्कार के बाद दोबारा पिता व मां घर में आईसोलेट हो गए। जबकि उनका बेटा अलग रहता है और वह कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

बुखार व सांस लेने में थी परेशानी, 22 जुलाई से थी फोर्टिज में दाखिल
स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी डॉ. विशाल ने बताया कि 22 जुलाई को 36 वर्षीय एमबीबीएस डाक्टर को बुखार के बाद सांस लेने में दिक्कत के चलते चंडीगढ़ में फोर्टिज अस्पताल में दाखिल करवाया था। वहां कोविड टेस्ट में संक्रमित पाए गई थी और उसके बाद माता-पिता जो खुद भी डाक्टर है और महेश नगर में एक निजी अस्पताल चलाते हैं वो भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। विभाग ने माता-पिता को तो घर में आईसोलेट करने के साथ-साथ उनके अस्पताल को भी 28 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया था। गत दिवस पहले ही वह नेगेटिव पाए गए जबकि उनकी बेटी फोर्टिज अस्पताल में ही दाखिल थी। कुछ दिन पहले ही वह वेंटिलेटर पर थी और रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अब यह है जिले में कोरोना की स्थिति
जिले में रविवार को 75 नए संक्रमित आए और 58 को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1701 हो चुकी है। जबकि 1360 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 17 की मौत और 324 एक्टिव केस रह गए हैं। रविवार को आए 75 मामलों में सबसे अधिक अंबाला शहर से 38 मरीज पाए गए। वहीं 21 मरीज अंबाला कैंट, 10 मरीज चौड़मस्तपुर, 5 मरीज शहजादपुर व एक मरीज मुलाना से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर लिए जा रहे हैं सैंपल
अंबाला में बड़े पैमाने पर सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक कुल 37 हजार 485 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। रविवार को 214 कंटेनमेंट जोन से 56 लोगों के सैंपल लिए गए और रेलवे स्टेशन से 4 यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा फ्लू के लक्षण वाले 17 के सैंपल लिए गए हैं।
सीएमओ आफिस से तीन कर्मचारी आए सामने
रविवार को सीएमओ आफिस में से 3 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इससे पहले भी डाक्टर समेत कई स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुकें हैं। अब विभाग द्वारा कर्मचारियों के संपर्क की पहचान कर परिजनों और साथी कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं और उन्हें होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसी के साथ ही सिटी के कैथ माजरी, कलाल माजरी, सेक्टर 10, स्पाटू रोड़, नया बांस, काजीवाड़ा , नदी मोहल्ला, मोती नगर, मॉडल टॉउन के क्षेत्र से संक्रमित मरीज मिले। उधर कैंट में आहलुवालिया बिल्डिंग, जनकपुरी, प्रभु प्रेमपुरम, महेश नगर समेत अन्य स्थानों से मरीज मिल रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि यह ज्यादातर संक्रमण चेन का शिकार होकर संक्रमित हुए हैं।

कोरोना से अंबाला की एक महिला की मौत हुई है। उन्हें सांस लेने की दिक्कत थी और शुगर की बीमारी थी। इसके अलावा 58 मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed