फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

83 नए मामले 87 हुए डिस्चार्ज अब 1625 के पार हुई अंबाला में संक्रमितों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कोरोना की चेन अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को 83 नए केस सामने आए इसके संग ही कुल केस की संख्या बढ़कर 1626 हो गई। वहीं 87 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब जिले में एक्टिव 308 एक्टिव केस हो गए हैं जबकि 1302 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 16 लोगों की जान भी जा चुकी है। शनिवार को जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज सिटी से 17 मिले हैं। इसके अलावा कैंट से 12 मरीज, मुलाना से 3, बराड़ा से 1, शहजादपुर से 21, नारायणगढ़ से 28 और चौड़मस्तपुर से एक केस मिला है। वहीं अंबाला शहर से एक दिन पहले संक्रमित पाई गई एडीजे के स्टाफ की रिपोर्ट का अभी इंतजार चल रहा है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से लिए गए सैंपल
शनिवार को अंबाला के 213 कंटेनमेंट जोन से 38 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा फ्लू के लक्षण वाले 18 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर 7 यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि हम रोज औसतन 400 से ज्यादा सैंपल पूरे जिले में ले रहे हैं और इसकी रिपोर्ट 24 घंटे में हमें मिल जाती है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ में बढ़ा संक्रमण
हालात यह है कि नारायणगढ़ कस्बे में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। शनिवार को जो केस मिले वह वार्ड नंबर 4,5,6,9 और 10, 8 और तीन हैं। इन इलाकों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है। संक्रमित मिले मरीजों के सम्पर्क की पहचान कर तेजी से सैपलिंग करवाई जा रही है और घरों के आसपास के इलाकों को बंद किया गया है। इसके अलावा इन तमाम कालोनियों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन आफिस का एक कर्मचारी मिला संक्रमित
कोरोना संक्रमण स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अपनी चपेट में लेने लगा है। सीएमओ आफिस में काम करने वाला कर्मचारी संक्रमित मिला है उसे आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा सिटी के सेक्टर 9 और बलदेव नगर समेत कैंट के कई इलाकों से कोरोना संक्रमित मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम बड़े पैमाने पर सैंपल ले रही है। इस कारण हम ज्यादा से ज्यादा संक्रमितों की पहचान कर पा रहे हैं। इस रोग से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। ऐसा कर वह स्वस्थ्य रहेंगे। -डॉ . कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed