फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

टिफिन सेवा देने वाले व्यक्ति के साथ बराड़ा सीएचसी की नर्स भी संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना के वीरवार को 4 नए मामले आए जबकि दो को डिस्चार्ज कर दिया गया। जो चार नए मामले आए उनमें लोगों के घरों और दुकानों में खाने के टिफिन की सेवा देने वाला नारायणगढ़ के वार्ड 10 का रहने वाला 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति की एक जुलाई को तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद सैंपल लिए गए। प्रशासन ने वार्ड का विशेष एरिया सील कर पीड़ित के सम्पर्क में आए लोगो के सेंपल लेकर टेस्ट के लिए भेज दिए , परेशानी का सबब यह है कि कोरोना पीड़ित टिफिन सर्विस का काम करता था। जिससे उसके संपर्क काफी ज्यादा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बताया यह भी जाता है की पीड़ित के घर कोई मेहमान पंजाब से मिलने आया था। संभवत: उसी के संपर्क में आने से संक्रमण फैला हो, बहरहाल प्रशासन इस बारे जांच में जुटा है। वहीं दूसरी और बराड़ा सीएचसी की नर्स भी संक्रमित पाई गई है। 57 वर्षीय नर्स शाहाबाद की रहने वाली है। उसके संक्रमित आने से पूरी सीएचसी के स्टाफ के सैंपल लिए गए। इसके अलावा लक्ष्मी नगर अंबाला शहर की 13 साल की बच्ची जोकि दिल्ली से आई थी और 20 वर्षीय युवक अंबाला छावनी गुरुनानक नगर का रहने वाला है संक्रमित पाया गया है। जांच के दौरान युवक में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद सैंपलिंग में संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

अब यह है जिले में संक्रमण की स्थिति
जिले में अभी तक कुल 348 संक्रमित केस हैं। इनमें से 311 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 34 एक्टिव केस हैं जबकि 3 की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट अभी भी 89 प्रतिशत से ज्यादा है। जिले में इस समय 113 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थोपेडिक ओपीडी में करवाया सैनिटाइजेशन
बुधवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास इलाज करवाने आए व्यक्ति को कोरोना पाया गया था। इसके बाद ओपीडी में स्टाफ के वीरवार को सैंपल लिए गए जबकि पूरी ओपीडी को सैनिटाइज भी करवा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed