{"_id":"644aef553174a6b6fd082264","slug":"cooperative-minister-angry-on-including-small-complaints-in-the-agenda-ambala-news-c-36-1-sknl1002-2008-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एजेंडे में छोटी शिकायतें शामिल करने पर भड़के सहकारिता मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एजेंडे में छोटी शिकायतें शामिल करने पर भड़के सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के पंचायत भवन में वीरवार को जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान सहकारिता मंत्री प्रशासन और अफसरों की कार्यप्रणाली से नाखुश नजर आए। इस बार अफसरों ने समिति के एजेंडे में सुनवाई के लिए छोटी-मोटी शिकायतों को शामिल किया तो सहकारिता मंत्री भड़क गए और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दे डाली। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत दी कि छोटी शिकायतों को प्रशासनिक तौर पर ही निपटाएं। इस दौरान सहकारिता मंत्री एक व्यक्ति की शिकायत पर डीसी को एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान समिति के सामने कुल 12 शिकायतें रखी गईं, जिसमें से दो का पहले ही समाधान हाे गया था तो 10 मामलों में कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
यह भी उठी शिकायत
होलसेल जनरल मर्चेंट डीलर एसोसिएशन शुक्ल कुंड रोड के संरक्षक राम रतन गर्ग ने कहा कि वह दुकानों को लीगल करवाने की पिछले काफी समय से मांग कर रहे हैं। इसके लिए स्वयं विधायक असीम गोयल भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दुकानों से 3 हजार से अधिक परिवार पल रहे हैं। वहीं यह दुकानें 30 साल पुरानी है। ऐसे में इन दुकानों को का हक दिलाया जाए। इससे कि दुकानदारों को राहत मिले।
पहली शिकायत
रास्ता खोलने के दिए निर्देश
गांव बेगोमाजरा निवासी तरसेम ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि उनकी गांव में ही जमीन थी। जो कि बाड़े की जगह थी और उन्होंने कब्जा किया हुआ था। वहीं के एक अन्य व्यक्ति ने उनकी जमीन से कांटे की तार उखाड़ दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मारपीट भी की। बैठक में विधायक प्रतिनिधि रितेश गोयल ने बताया उन्होंने जो कब्जा किया है वह 30 साल पुराना रास्ता है। जिस कारण रास्ता प्रभावित हो रहा है, जबकि व्यक्ति से ही कब्जा छुड़वाया जाना है। इस मामले में उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी को रास्ता खोलने व विभाग द्वारा जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दूसरी शिकायत
कमेटी बनाकर जांच के दिए निर्देश
गांव सिरसगढ़ निवासी सूबेदार मेजर परमजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि एनएचए 344 गांव सिरसगढ़ के सामने वाले पुराने पेट्रोल पंप के पास रोड पर पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि पानी निकासी के चलते सफाई करवा दी गई है। परंतु शिकायतकर्ता ने कहा कि सफाई नहीं हुई है और अगर अधिकारी अभी जाकर देखें तो उन्हें स्थिति वैसी ही मिलेगी। इसके लिए मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे कमेटी बनाकर जिसमें गैर सरकारी सदस्य को शामिल करते हुए संबंधित जगह की फिजिकल सत्यापन करवाएं।
तीसरी शिकायत
चक्कर कटवा रहा था विभाग
रमेश कुमार ने शिकायत दी है कि उनकी पुत्री की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भी भरा था। करीब 20 से 25 चक्कर काटने के बाद अब जाकर उन्हें योजना का लाभ मिला है। वहीं जब वह जाते थे तो वहां पर एक महिला कर्मचारी उन्हें साफ तौर पर योजना का लाभ न देने की बात कहकर भेज देती थी। इस मामले में मंत्री ने उपायुक्त को महिला कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए और व्यवस्था सुधारने के लिए कहा।
चौथी शिकायत
प्रस्ताव लाकर ठेका हटाने के दिए निर्देश
गांव मोखा माजरा के मनदीप सिंह ने शिकायत दी कि उनके गांव की सीमा पर जलबेहड़ा रोड पर ठेका खुला हुआ है। जहां पर अधिकतर समय असामाजिक तत्व मुख्य मार्ग पर खड़े रहते हैं । इस मामले में संबंधित विभाग ने बताया कि यह ठेका नियमानुसार था जहां से सरकार को अच्छी आमदनी हो रही है। इस ठेके को पंचायत में प्रस्ताव पास कर ही हटाया जा सकता है। मंत्री ने इस कार्रवाई को पूरा करवाकर ठेके को हटाने के निर्देश दिए।
पांचवीं शिकायत
बैठक वाले दिन मिले नोटिस
रविदास बस्ती निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक सरकारी गोहर लगता है और उसपर कुछ लोगों ने रास्ता बंद कर कब्जा कर लिया है। इस मामले में नगर निगम के डीएमसी दीपक कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा इस मामले में कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को नोटिस देने का काम किया गया है। इसपर राजेन्द्र कुमार ने बताया कि वह नोटिस उन्हें बैठक वाले दिन ही मिले हैं। इसपर मंत्री ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि नियमानुसार कार्रवाई करें।
छठी शिकायत
वीडियो दिखाकर अधिकारियों के दावे की खोल दी पोल
केवल सिंह ने बताया कि मानव चौक पर मीट की रेहड़ी लगाकर कब्जा किया हुआ है। वहीं रेहड़ी लगाने का उनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं है और वह शराब भी पिलाते हैं। वहीं जब उन्हें रोकने का प्रयास किया जाता हे तो आरोपी द्वारा उन्हें मारने की धमकी दी जाती है। इस मामले में नगर निगम के शहरी परियोजना अधिकारी ने बताया कि वहां से कब्जा हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब दोबारा से वहां पर रेहड़ी लग गई हैं। उन्होंने बैठक में ही वीडियो भी दिखा दी। इस मामले में मंत्री ने उपायुक्त को कहा कि मीट की दुकानों के लिए अलग से जगह का चयन करें ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि सुलभ शौचालय के नजदीक दोबारा से कोई मीट की रेहडी लगती है तो उसे वहां से हटवाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सातवीं शिकायत
टेंडर लगाकर घुमा रहे अफसर
गांव कोड़वा खुर्द के बलजिंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव खुर्द को हाईवे से तीन सड़कें जोड़ती है जोकि कोडवा कडासन रोड, कोडवा नगला व कोडवा पटवी रोड शामिल है। जिनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है वह स्वयं पंचकूला में कई चक्कर लगा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि यह सड़क 10 किलोमीटर है जिसमें से 8 किलोमीटर सड़क के टेंडर हो गए हैं तथा 1.50 किलोमीटर सडक़ मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आती है। इसपर प्रार्थी ने कहा कि वह पिछले कई माह से अधिकारियों की यही बात सुन रहे हैं। इसपर मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए 55 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार करके पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है, जिसके बाद टैंडर की प्रक्रिया होगी। जैसे ही स्वीकृति मिलती है इस कार्य को कर दिया जायेगा। इसी प्रकार नगला से कोड़वा खुर्द तक की सडक़ के टेंडर लगा दिए गये हैं, इस पर कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। मंत्री ने इस कार्य को अगली बैठक तक न पहुंचने की अधिकारी को नसीहत दी।
-- -- -- -- -- -- -- --
आठवीं शिकायत
गांव संभालखा निवासी द्वारा दी गई शिकायत की उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसपर अधिकारी ने बताया उनके घर की छत भी पक्की है और दूसरा उन्होंने ऑनलाइन भी आवेदन नहीं किया है। इसके अलावा अभी पोर्टल भी बंद है। इसपर उन्होंने अधिकारियों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नौंवी शिकायत
समाधान के दिए निर्देश
गांव रामपुर सरसहेड़ी निवासी विक्रम चौधरी ने बताया कि वह साइंस कारोबारी हैं और उनके यहां पर विदेशों से लोग आते हैं। परंतु उनकी गली बहुत नीची है और पानी भरा रहता है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह कई चक्कर काट चुके हैं, हर जगह शिकायत दे चुके हैं। परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मामले में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि संबंधित गली के टेंडर खोल दिए गये हैं, जल्द ही वर्क ऑर्डर देकर काम शुरू कर दिया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने उन्हीं के क्षेत्र की अन्य सड़क की समस्या के समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -