फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Convenience to the general public, will be able to travel in 13 trains by taking unreserved tickets

आमजन को सुविधा, अनारक्षित टिकट लेकर 13 ट्रेनों में कर सकेंगे सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Convenience to the general public, will be able to travel in 13 trains by taking unreserved tickets
हरिंद्रपाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही रेलवे एक बार फिर एक्शन मोड में आ गया है। पहले जहां सिर्फ 4 ट्रेनों में ही यात्रियों को अनारक्षित टिकट के सहारे सफर करने की अनुमति थी, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अब यात्री 13 ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर सफर कर पाएंगे। इस संबंध में रेलवे स्टेशन के यूटीएस काउंटर पर सूचना चस्पाई गई है, ताकि यात्री सुविधा अनुसार टिकट लेकर गंतव्य स्टेशन तक पहुंच सकें। इसमें ट्रेन के चलने की समय सारिणी भी दी गई है।
विदित हो कि कुछ दिन पहले रेलवे ने छावनी स्टेशन से निकलने वाली 136 ट्रेनों के आगे से स्पेशल नंबर जीरो हटाने का फैसला किया था। वहीं, इसे पुराने व नियमित नंबर एक से संचालित करने को लेकर अधिसूचना भी जारी की गई थी। रेलवे बोर्ड के फैसले के बाद कुछ ट्रेनों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। स्पेशल का टैग हटने से यात्रियों को किराए में भी 10 से 20 फीसदी की छूट मिल रही है। संवाद
विज्ञापन

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
04525 अंबाला-श्रीगंगानगर सुबह 5.05 बजे संचालन
04503 अंबाला-लुधियाना सुबह 5.40 बजे
04736 अंबाला-श्रीगंगानगर सुबह 6.35 बजे
04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल वाया सरहिंद सुबह 8 बजे
04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर शाम 5.55 बजे
04523 सहारनपुर-नंगलडैम शाम 6.20 बजे
04681 नई दिल्ली-जालंधर रात 8.05 बजे
04569 अंबाला-कालका शाम 6.30 बजे
04522 अंबाला-दिल्ली सुबह 6.40 बजे
04682 जालंधर-नई दिल्ली सुबह 7.32 बजे
04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार सुबह 10.25 बजे
04532 अंबाला-सहारनपुर दोपहर 12.40 बजे
04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर शाम 5.35 बजे
30 नवंबर तक कोविड नियमों का पालन जरूरी
कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेशक कम हो गई है, लेकिन रेलवे ने केंद्र सरकार के निर्देश पर अभी 30 नवंबर तक पूर्व की तरह ही कोविड नियमों के पालन के तहत प्रक्रिया बनाई हुई है। स्टेशन और ट्रेनों में मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण करवाकर ही सफर करने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही प्रक्रिया
कुछ ट्रेनों से स्पेशल का टैग यानी जीरो नंबर हट गया है और उन्हें धीरे-धीरे अब नियमित नंबरों यानी एक के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इसकी जानकारी रेलवे वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपडेट की जा रही है। अभी लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल कोच को आरक्षित श्रेणी के तहत ही इस्तेमाल किया जा रहा है। आगामी जो बदलाव होंगे, उसकी जानकारी साझा कर दी जाएगी।
-हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed