फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Controversy over the headship of the temple Mother-sons were beaten up, threatened

मंदिर के प्रधान पद को लेकर हुए विवाद मां-बेटों को पीटा, धमकी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the headship of the temple Mother-sons were beaten up, threatened
अंबाला सिटी। मंदिर के प्रधान पद को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके दो बेटों को बुरी तरह पीटा गया। दो दिन पूर्व यह घटना गांव कलारेहड़ी में हुई। घायलों को सिटी नागरिक अस्पताल में लाया गया। पंजोखरा थाने में केस 10 लोगों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

कलरेहड़ी के डिंपल ने पुलिस को बताया कि गांव के शिव मंदिर की कमेटी का प्रधान बनाने को लेकर रविवार सुबह दस बजे सदस्यों की बैठक हुई थी, जिसमें उसका भाई विनोद भी शामिल था। सहमति बनी कि वोट डालकर प्रधान चुनेंगे। विनोद मंदिर से बाहर निकला तो नवजोत, मनजोत, लखविन्द्र, लखबीर, देवेंद्र ने उसे रोक लिया और बोले की वह कौन होता है जब बड़े बैठे हैं। विनोद ने कहा कि वह भी कमेटी का सदस्य है, उसे बोलने का हक है। बोलचाल हुई, जिसे अन्य सदस्यों ने सुलझा दिया। कुछ समय बाद ये लोग उसके घर आ गए, डर के कारण विनोद ने दरवाजा बंद कर लिया। शोर-शराबा करके चले गए।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे मंदिर में माथा टेकने के बाद डिंपल जब घर आ रहा था तब रास्ते में तेजधार हथियार लिए खड़े आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बुरी तरह घायल करने के बाद जाते हुए देख लेने की धमकी देकर गए। माता और विनोद ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद दोबारा गली में आए आरोपियों ने विनोद को बाहर बुलाकर पीटा। उसकी माता को भी चोटें लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed