फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contractor's petition rejected, PWD will carry out development

Ambala News: ठेकेदार की याचिका खारिज, पीडब्ल्यूडी कराएगा विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Contractor's petition rejected, PWD will carry out development
अंबाला कैंट में नागरिक अस्पताल के साथ अधूरी पड़ी 100 नई बैड की इमारत। संवाद
अंबाला। हाईकोर्ट से ठेकेदार की याचिका रद्द होने और निर्माण की इजाजत मिलते ही पीडब्ल्यूडी ने लंबित पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन

पहली कड़ी में जहां अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के पास अधूरी 100 बेड की नई इमारत का निर्माण किया जाएगा तो दूसरी कड़ी में अंबाला सिटी में गवर्नमेंट वूमेन कॉलेज का निर्माण होगा। इसके अलावा डोमेस्टिक एयरपोर्ट में भी अलग-अलग विभागों के लिए तीन कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी ने प्राथमिक चरण में 22.5 करोड़ की लागत से दो विकास कार्य कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इसमें अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के नजदीक अधूरे 100 बेड की नई इमारत और डोमेस्टिक एयरपोर्ट में बनने वाले तीन कार्यालयों का निर्माण शामिल है। जबकी वूमेन कॉलेज की निविदा के लिए कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने 100 बेड सहित एयरपोर्ट में बनने वाली चार इमारतों के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है जोकि आगामी सप्ताह में खोल दी जाएगी। हालांकि 100 बेड की निविदा जारी न हो, इसके लिए पुराने ठेकेदार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। इसलिए अब लंबित परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने की जोर-शोर से तैयारी पीडब्ल्यूडी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से रुका है काम



तीन से 100 बेड की नई इमारत का काम रुका है। 14 अगस्त 2019 में नई इमारत का काम शुरू हुआ था। इस पर लगभग 22 करोड़ 81 लाख 84 हजार 428 रुपये खर्च होने थे। इमारत के निर्माण में लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन वर्ष 2021 में काम को रोक दिया। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया और फिर यह मामला ऑबिर्टेशन में चला गया। इस लंबित कार्य का फैसला कुुछ समय पहले ही विभाग के हक में आया था। इसके बाद पुरानी निविदा को रद्द करके नए सिरे से अनुमानित लागत तैयार करने की रुपरेखा तैयार की गई ताकि अधूरा काम पूरा किया जा सके।

यह होगा इमारत का स्वरूप
नागरिक अस्पताल में बन रहे 100 नई बेड की इमारत आठ मंजिला होगी। इमारत की दो बेसमेंट में फ्लोर होंगे,इसमें 46 कारें खड़ी हो सकेंगी। ग्राउंड फ्लोर पर डाॅक्टरों के लिए पार्किंग होगी और यहां करीब 16 कारें खड़ी हो सकेंगी। प्रथम तल पर गायिनी वार्ड, लेबर रूम, दूसरे तल पर आईसीयू और बाल चिकित्सा की व्यवस्था, तृतीय तल पर प्राइवेट वार्ड, सामान्य वार्ड, चौथे तल पर ओटी, पांचवें तल पर कैंटीन एवं प्रशासनिक भवन जबकि छठे तल पर अन्य कार्यालय होंगे।

दो ऑफिस और बनेगी कैंटीन
घरेलू एयरपोर्ट में बनने वाली तीन नई इमारतों पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह इमारतें डोमेस्टिक एयरपोर्ट में तैनात होने वाले सुरक्षा और एयरपोर्ट कर्मचारियों के लिए बनाई जाएंगी जोकि कार्यालयों के तौर पर इस्तेमाल की जाएंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों को खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी कैंटीन का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विभागीय अधिकारियों के साथ डोमेस्टिक एयरपोर्ट अंबाला छावनी का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया था कि सबकुछ ठीक रहा तो फरवरी माह में यहां से उड़ानें शुरु हो सकती हैं।

वर्जन
20 करोड़ की लागत से अंबाला कैंट में नागरिक अस्पताल के साथ 100 बैड की अधूरी इमारत का निर्माण पूरा कराया जाएगा। इसी प्रकार 2.5 करोड़ की लागत से डोमेस्टिक एयरपोर्ट में सुरक्षा और विभागीय कर्मचारियों के लिए दो कार्यालय और एक कैंटीन बनाई जाएगी। इसकी निविदा जारी कर दी गई है। इसके बाद सिटी में वूमेन कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, अंबाला।

अंबाला कैंट में नागरिक अस्पताल के साथ अधूरी पड़ी 100 नई बैड की इमारत। संवाद

अंबाला कैंट में नागरिक अस्पताल के साथ अधूरी पड़ी 100 नई बैड की इमारत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed