फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contractor murdered by hitting an ax on his head

Ambala News: ठेकेदार की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Contractor murdered by hitting an ax on his head
अंबाला। छावनी के कुलदीप नगर स्थित एक ट्रांसपोर्टर के पास लगे ठेकेदार की उसके साथी मजदूर ने ही 50 हजार रुपये लेने के चक्कर में कुल्हाड़ी मारकर कर हत्या कर दी। मृतक ठेकेदार की पहचान उत्तर प्रदेश के गाेंडा के कंडोरा गांव निवासी 70 वर्षीय जय बहादुर के रूप में हुई। वह अपने साथी मजदूर के साथ ही रहता था। इनके बीच रविवार को पैसों के लिए बहस हो गई और मजदूर ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक पांच वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के सिर और चेहरे पर गहरे घाव थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बिहार के गोपालगंज निवासी सुभाष को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

शराब के नशे में किए कई वार

पुलिस पूछताछ में हत्या के आरोपी सुभाष ने बताया कि वह ठेकेदार जय बहादुर के पास पिछले सात साल के काम कर रहा था। उसने ठेकेदार से करीब 50 हजार रुपये लेने थे, लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा था। काम से लौटने के बाद रात को जब पैसे मांगे तो उसने नहीं दिए। इस बात पर बहस हो गई और देसी शराब के नशे में कुल्हाड़ी से ही वार कर दिए। मृतक के चंडीगढ़ निवासी दामाद अखिलेश सिंह ने बताया कि जय बहादुर पिछले करीब 20 साल से अंबाला में ट्रांसपोर्टर के पास ठेकेदारी का काम कर रहे थे। बता दें कि कुलदीप नगर में ट्रांसपोर्टरों की दुकानें है और जयबहादुर व सुभाष दुकानों के ऊपर ही बने कमरे में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पहले पुलिस को किया गुमराह

पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप ने बताया कि हत्या की सूचना मैनेजर विनोद से मिली थी और वह मौके पर पहुंचे। पहले तो आरोपी सुभाष मौके पर था। पूछने पर उसने गुमराह किया कि कोई और हमलावर जय बहादुर की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में सीसीटीवी भी खंगाले थे और उसमें सुभाष आता-जाता नजर आ रहा था। सख्ती दिखाई तो सुभाष ने अपना जुर्म कुबूल लिया। हत्या के बाद कुल्हाड़ी को आरोपी ने कमरे की दुकानों के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया था वो भी बरामद कर ली गई है।

एक माह में तीन हत्या और एक संदिग्ध मिला

पड़ाव थाने में अप्रैल 2024 में ही हत्या के एक के बाद एक तीन मामले सामने आ चुके हैं। एक संदिग्ध हालत में शव कंकाल के रूप में मिला था, उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पहला शव दूधला मंडी से कार की डिक्की में नौवीं कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गोलू का पांच अप्रैल को मिला था। जोकि उसके घर के सामने ही रहने वाले अश्वनी ने कर्ज में डूबे होने के कारण की थी। जबकि दूसरा शव 10 अप्रैल को सुंदर नगर के एक मकान में में ही तांत्रिक क्रिया के चलते किया था। तीसरा शव 12 अप्रैल को दूधला मंडी के पास खेत में मिला था और वो कंकाल में तब्दील हो चुका था लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed