फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contractor came into action, construction of road started

Ambala News: हरकत में आया ठेकेदार, सड़क का निर्माण शुरू

Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Contractor came into action, construction of road started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। निविदा के बाद भी ठेकेदार सड़क का काम शुरु नहीं कर रहा था। लोगों से जुड़ी इस परेशानी को जब अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाई। और विभागीय अधिकारी से समस्या के समाधान को लेकर बात की तो ठेकेदार को चेतावनी जारी कर दी गई कि अगर उसने जल्द ही सड़क का निर्माण और काम पूरा न किया तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी और ठेका भी रद्द किया जा सकता है। इसके बाद ठेकेदार हरकत में आ गया और उसने सड़क का निर्माण शुरु करवा दिया है।
इसकी शुरुआत हाथीखाना मंदिर के पास से कर दी गई है जोकि मिल के पीछे जाने वाले चौराहे से कर दी गई है। मंदिर तक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। दूसरी तरफ मंदिर से 12 क्रास रोड पर स्थित बिजली निगम के कार्यालय तक सड़क का निर्माण भी अंतिम दौर में है। इस सड़क को तारकोल के मिश्रण से तैयार किया गया है। सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से आवागमन करने वाले हजारों लोगों की परेशानी दूर हो गई है।
विज्ञापन

कुछ श्रमिकों के सहारे चल रहा सड़क निर्माण का कार्य तेज हो गया है। यह हालात हिल रोड पर सनातन धर्म मंदिर से सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले रास्ते पर देखे जा सकते हैं। सड़क के तीन हिस्से बनकर तैयार हो गए हैं और चौथे व अंतिम हिस्से में सड़क के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस सड़क का निर्माण आरसीसी यानी सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण से तैयार किया जा रहा है। इसमें एक से डेढ़ फुट का मिश्रण सड़क पर डाला जा रहा है ताकि आगामी 20 वर्षों तक सड़क न टूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगार सिनेमा से अनाजमंडी और कच्चा बाजार की तरफ जाने वाली सड़क के निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय में सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि कभी दोपहिया तो कभी चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो रहा है। वहीं सड़क से निकलने वाले दर्जन से अधिक लोग भी पिछले दो माह में सड़क पर गिर चोटिल हो गए हैं।

सड़कों के निर्माण को लेकर संबंधित ठेकेदार को चेतावनी जारी की गई थी और उन्हें निर्देश दिए गए थे कि वो अपने-अपने हिस्से का काम जल्द से जल्द पूरा करें, अन्यथा उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई आरंभ की जाएगी। लेकिन ठेकेदारों ने काम शुरु कर दिया है। हाथीखाना मंदिर और हिल रोड की सड़क का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निगार सिनेमा की सड़क का निर्माण भी शुरु करवा दिया जाएगा। - मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed