फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contenders stirred up due to the sound of civic elections

निकाय चुनाव की आहट से दावेदारों में हलचल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Contenders stirred up due to the sound of civic elections
अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद अंबाला सदर कार्यालय - फोटो : Ambala
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

अंबाला। अप्रैल में निकाय चुनाव के संकेत के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने चुनावी दंगल में उतरने के लिए लंगोट कस लिए हैं। 17 साल बाद अंबाला छावनी नगर परिषद को नए अध्यक्ष और 31 वार्डों से पार्षद मिलने वाले हैं। यहां रोचक पहलू यह है कि अंबाला छावनी नगर परिषद के चुनाव 2005 के बाद अप्रैल 2022 में होने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में 93 शहरी निकाय हैं। इनमें से 53 का कार्यकाल पूरा हो चुका। इस बीच 48 शहरी निकायों के चुनाव कराए जाने की अनुशंसा की गई है, इनमें अंबाला छावनी नगर परिषद भी शामिल है। वहीं अभी पूरी चुनावी प्रक्रिया का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। दरअसल, वार्डबंदी और मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का कार्य पूरा होते ही शहरी निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा होगी। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया के लिए शेड्यूल चुनाव आयोग हरियाणा के आयुक्त द्वारा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

देर रात तक कर रहे काम
छावनी नगर परिषद में आधी रात के बाद भी चुनाव से पहले की तैयारी और मतदाता सूची को लेकर काम तेजी से निपटाया जा रहा है। नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव आफिसर रविंदर सिंह ने बताया कि लगातार तीन दिन से रात को दो बजे तक परिषद में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में भंग की गई थी अंबाला नगर निगम
2010 में अंबाला छावनी क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो गया था। इसके बाद सिटी और छावनी क्षेत्र को एक कर नगर निगम बनाया गया, लेकिन इससे कई तरह की समस्याएं सामने आई थी। फिर फरवरी 2018 में क्षेत्र के विधायक एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से नगर निगम को भंग कर अंबाला छावनी नगर परिषद के गठन करने का अहम फैसला लिया था। नगर निगम अंबाला छावनी की पूर्व अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि इस फैसले के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए चुनौती दी थी, मगर राज्य सरकार ने इसका तोड़ निकालते हुए अंबाला सिटी में नगर निगम बरकरार रखा और छावनी नगर परिषद का अलग से गठन कर दिया।
सिंबल पर आप और भाजपा-जजपा का साथ तय
हरियाणा में आम आदमी पार्टी पहले यह एलान कर चुकी है कि वह स्थानीय निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर ही लड़ेगी। इसके लिए पांच मार्च तक प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों के आवेदन पत्र मांगे गए हैं। वहीं भाजपा और जजपा भी मिल कर चुनाव लड़ने की रूपरेखा तैयार कर चुकी है। इनके अलावा कांग्रेस और इनेलो के लिए भी यह चुनाव अग्नि परीक्षा की घड़ी है।
जानिए अब आप किस वार्ड का बने हैं हिस्सा
वार्ड नंबर 1 : बोह व कलरेहड़ी गांव और उनका बाहरी हिस्सा।
वार्ड नंबर 2 : डिफेंस कॉलोनी ब्लॉक डी, डी-1 और बी, टुंडला विलेज और उसका आउटर।
वार्ड नंबर 3 : डिफेंस कॉलोनी ब्लॉक-सी, डिफेंस इंक्लेव, आनंद नगर ब्लॉक बी, न्यू पारस नगर, डिफेंस कॉलोनी।
वार्ड नंबर 4 : रामगढ़ माजरा शरीफपुर गांव, विकास विहार, सूर्यानगर, आनंद नगर ब्लॉक ए, एयरफोर्स लैंड, बसंती मां कॉलोनी, दिनेश नगर, दलीपगढ़ विलेज, दलीपगढ़ कॉलोनी, कृष्णानगर, पारस नगर, सैनिक नगर व अर्जुन नगर
वार्ड नंबर 5 : बब्याल, मोहन नगर बब्याल गांव।
वार्ड नंबर 6 : मोतीबाग, वशिष्ठ नगर, न्यू दयालबाग।
वार्ड नंबर 7 : दयालबाग, श्याम नगर।
वार्ड नंबर 8 : शिव प्रतापनगर, कबीर नगर, महेश नगर पूरा।
वार्ड नंबर 9 : अशोक नगर, मतिदास नगर, अजीत नगर, न्यू लक्की नगर, अमन नगर।
वार्ड नंबर 10 : चंद्रपुरा गांव व आउट, सरसेहड़ी गांव व आउट, रामपुर गांव व उसका आउटर, इंदिरा कॉलोनी, कमल नगर, आजाद नगर, इंडस्ट्रियल स्टेट, विकास पुरी, आदर्श नगर।

वार्ड नंबर 11 : न्यू कॉलोनी सलालरेहड़ी, सोनिया कॉलोनी, समता विहार, दशमेश नगर, खुड्डा खुर्द, ओमनगर, सलरोहड़ी गांव आउटर।
वार्ड 12 : प्रभु प्रेमपुरम ब्लॉक ए, बी, पूजा विहार, खोजकीपुर, प्रोफेसर कॉलोनी व नग्गल गांव।
वार्ड नंबर 13 : विश्वकर्मा नगर, न्यूप्रीत नगर, न्यू टैगोर नगर, पाकेट-ए, बी, टैगोर गार्डन, इंद्रपुरी, न्यू जनकपुरी, रानीबाग, राजिंद्रा पार्क, निर्मल विहार, अग्रसेन नगर, न्यू जनकपुरी।
वार्ड 14 : ग्रीनपार्क, गोबिंदनगर, राजापार्क, प्रीतनगर, अमर नगर, दुर्गानगर।
वार्ड नंबर 15 : रामनगर, रामकिशन कॉलोनी, तारानगर, शिवपुरी कॉलोनी, गुरुनानक नगर।
वार्ड 16 : पंजाबी बाग, हरीनगर, पालम विहार डी, गांधीनगर।
वार्ड 17 : एकता विहार, कीर्ति नगर, गणेश विहार, बैंक कॉलोनी, सत्संग विहार, न्यू शिवपुरी कॉलोनी।
वार्ड 18 : निशातबाग, प्रगति विहार, शालीमारबाग, सुंदरनगर, नन्हेड़ा गांव, पटेल नगर, डिसेंट कॉलोनी, शांतिनगर।
वार्ड 19 : पटेल नगर, करधान गांव व आउटर, सिमरन विहार, कुंज विहार, अशोक विहार।
वार्ड 20 : मिलाप नगर, आनंद विहार, राजेंद्रा नगर, विद्यानगर, कुलदीप नगर, शाहपुर विलेज ईस्ट, मोहन नगर, सेक्टर 33, 34, घसीटपुर गांव व हरीपुर गांव।
वार्ड 21 : मच्छौंडा गांव व आउटर, शाहपुर गांव व आउटर।
वार्ड 22 : साईं का बाग, शिवाला मंडी, सुंदरनगर, रेलवे प्रॉपर्टी, चंद्रपुरी।
वार्ड 23 : रामबाग, नन्हेंडा गांव, रंगियामंडी, शास्री कॉलोनी, बंधु नगर।
वार्ड 24 : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ट्रिब्यून कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, देवीलाल नगर।
वार्ड 25 : अनाजमंडी, गांधी मार्केट, पंजाबी मोहल्ला, पन्ना कोटेज व सुभाष नगर रोड, टिंबर मार्केट।
वार्ड 26 : बंगाली मोहल्ला, दीना की मंडी, सिकलीघर मोहल्ला, इंदिरा कॉलोनी, ग्वाल मंडी, डेहा कॉलोनी।
वार्ड 27 : जोगी मंडी, कच्चा बाजार, कुम्हार मंडी।
वार्ड 28 : एमसी कॉलोनी, बाजीगर कॉलोनी, पल्लेदार मोहल्ला, मच्छी मोहल्ला।
वार्ड 29 : लालकुर्ती, रेलवे कॉलोनी, शगुनचंद आहाता, पक्की सराय।
वार्ड 30 : स्टाफ रोड, राय मार्केट, अंबाला क्लब रोड।
वार्ड 31 : बीसी बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed