फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contemplation meeting of saints in Jain Dharamshala

Ambala News: जैन धर्मशाला में संतों की चिंतन बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Contemplation meeting of saints in Jain Dharamshala
अंबाला छावनी ​स्थित श्री दिंगम्बर जैन धर्मशाला में बैठक के बाद भोजन करते संत
अंबाला। छावनी श्री दिगंबर जैन धर्मशाला में सोमवार को संतों की चिंतन बैठक संपन्न हुई। इसमें करीब 30 संत ने भाग लिया। भारी बारिश के कारण कई संत चिंतन बैठक में भाग नहीं ले सके। इस चिंतन बैठक में संतों की एक ऑल इंडिया लेवल की संस्था अखिल भारतीय संत सनातन परिषद का गठन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अखिल भारतीय अध्यक्ष हरियाणा के वरिष्ठ संत आत्मानंद सरस्वती नारनौल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया तथा पुरुष प्रकोष्ठ से विमल प्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष घोषित किया। चित्रलेखा शर्मा को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। इस बैठक में पहली बार संतों ने अपनी स्वेच्छा से तथा सर्वसम्मति से अपने-अपने जिलों को गोद लेकर उन जिलों में हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार हिंदुओं का संगठन और हिंदू धर्म की रक्षार्थ अपने-अपने जिलों में सब संतों पुजारियों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं को बुलाकर मीटिंग करने का प्रण लिया।
विज्ञापन

इसी तरह हर राज्य में हजारों संतों की उस प्रदेश की राजधानियों में बड़ी-बड़ी बैठने की जाएगी तथा संत सम्मेलन की जाएगे। इस तरह से पूर्ण हिंदू समाज को संगठित किया जाएगा। संतों ने इस मीटिंग में निर्णय लिया कि जिस तरह से मदरसों के शिक्षकों को वेतन भत्ते दिए जाते हैं उसी तरह से हिंदू मंदिरों के पुजारियों को भी वेतन भत्ते तथा सब सुविधाएं दी जाए। तथा संतों को आई कार्ड भी दिए जाए व संतों से किसी भी तरह का टोल टैक्स न लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंदिरों मठों तथा गो चरणों की भूमि सरकारी तथा अवैध कब्जों से मुक्त की जाए। मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए। गौ हत्या पर देश में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। संतों के राशन कार्ड मेडिकल कार्ड तथा हर प्रकार की सुविधा तथा संतों के इलाज को पूरी तरह से फ्री किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed