फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Consumers will have to pay Rs 122 crore in six months

Ambala News: छह महीने में उपभोक्ताओं को भरने होंगे 122 करोड़

Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Consumers will have to pay Rs 122 crore in six months
अंबाला सिटी। बिजली बिल का करोड़ों रुपये दबाए बैठे उपभोक्ता के लिए बिजली निगम ने ब्याज माफी योजना शुरू की है। अंबाला सर्कल में जुड़े कनेक्शन पर 55 हजार डिफाल्टर उपभोक्ता पर 122 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

इन डिफाल्टर से राशि वसूलने के लिए अधिकारी निगम ब्याज माफी योजना के तहत गांव और शहर में भी जा रहे हैं। छह माह में बकाया राशि नहीं लौटाने पर निगम की ओर से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। निगम की ओर से पहले भी यह योजना शुरू की गई थी। तब भी उपभोक्ता ने इस योजना का फायदा लिया था। अभी योजना को शुरू हुए एक सप्ताह का समय ही हुआ है, ऐसे में अभी तक अधिक रुझान नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

अंबाला सर्कल की बात करें तो सबसे ज्यादा डिफाल्टर घरेलू उपभोक्ता हैं। ऐसे करीब 34 हजार उपभोक्ता पर निगम का 60 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह ट्यूबवेल कनेक्शन के करीब 14 हजार उपभोक्ता पर करीब 22 करोड़ की राशि बकाया है। वहीं, बिजली निगम के अधिकारी गांव व शहर में जाकर उपभोक्ता से योजना का फायदा उठाते हुए बकाया राशि भरने की अपील भी कर रहे हैं। निगम के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने शहजादपुर के रछेड़ी गांव में जाकर इस योजना का फायदा उठाने के लिए बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए...उपभोक्ताओं को कैसे होगा फायदा
घरेलू शहरी और ग्रामीण एवं नलकूप उपभोक्ताओं के लिए : ऐसे सभी उपभोक्ता जिनका बिजली का बिल 31 अगस्त 2024 से लगातार बकाया चल रहा है। यदि वह अपने बिल की बकाया राशि एकमुश्त जमा कराते हैं तो उनका ब्याज 100 प्रतिशत माफ कर दिया जाएगा।

इसी तरह बकाया बिल एकमुश्त जमा कराने पर बकाया मूल राशि में से भी 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। सभी घरेलू उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल 8 व 4 मासिक व द्वि-मासिक एवं नलकूप उपभोक्ता तीन किश्तों में भी जमा करवा सकते हैं, लेकिन उपभोक्ता को 100 प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ पूरा बकाया बिजली बिल जमा करने के बाद ही दिया जाएगा। वहीं, सरकारी विभाग, मार्केट कमेटी, ग्राम पंचायत व सार्वजनिक क्षेत्र के उपभोक्ता यदि अपना बकाया बिजली का बिल एकमुश्त जमा करवाते हैं, तो उनका ब्याज 100 प्रतिशत माफ कर दिया जाएगा।
वर्जन
ब्याज माफी योजना का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ताओं को आह्वान किया जा रहा है। गांव व शहर में जाकर भी लोगों को बकाया राशि भरने के लिए कहा जा रहा है।
वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, अंबाला सर्कल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed