फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Consulted doctors in health camp

Ambala News: स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों से लिया परामर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Consulted doctors in health camp
​​शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद
अंबाला। स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन अभियान के तहत शुक्रवार को अंबाला छावनी के मतिदास नगर स्थित श्री शिव सभा और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री साईं अस्पताल के सहयोग से लगाया गया। शिविर में डॉ़ सत्येंद्र सिंह सहित उनकी टीम के 15 से अधिक सदस्य मौजूद रहे। शिविर के दौरान लगभग 75 मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई और उपचार और दवाइयां प्राप्त की।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद मंदिर प्रधान प्रवेश कुमार सोबती ने बताया कि जांच शिविर में पहुंचे मरीजों के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, उपाध्यक्ष रविंदर चड्ढा ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया गया। इस दौरान मरीजों के लिए जलपान की व्यवस्था भी थी।
विज्ञापन

फोटो-48
हड्डी दर्द के आए ज्यादा मरीज
निशुल्क जांच शिविर के दौरान सबसे ज्यादा मरीज हड्डियों के दर्द को लेकर आए। इसमें घुटने का दर्द सबसे प्रमुख रहा। इसके अलावा पीठ दर्द और सर्वाइकल आदि के भी मरीज आए थे। सभी को जांच के बाद उचित परामर्श दिया गया और जरूरत अनुसार उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। मरीजों को आगामी जांच करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ सत्येंद्र, विशेषज्ञ।
फोटो-49
वजन के साथ-साथ शरीर में दर्द भी बढ़ने लगता है। ऐसा कुछ बुजुर्गाें से प्राप्त जानकारी से मंत्रणा के बाद सामने आया था। इसलिए शिव मंदिर सभा द्वारा यह फैसला किया गया था। इसमें काफी मरीजों ने जांच करवाई और वो काफी खुश नजर आए।
अखिलेश।
फोटो-50
इस प्रकार के शिविरों से लोगों को काफी राहत मिलती है। बुजुर्ग अपनी पुरानी रिपोर्ट लेकर आए थे कि उन्हें शरीर के कौन-कौनसे हिस्से में दर्द रहता है। विशेषज्ञों ने बड़े ध्यान से उनकी बात को सुना और उन्हें पीड़ा दूर करने का समाधान बताया। इसके लिए शिव मंदिर सभा प्रशंसा के योग्य है।
सुमीर गुप्ता।
फोटो-51
आमजन के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन होना एक अच्छी पहल है। कुछ लोग पैसे खर्च कर सकते हैं और कुछ नहीं। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों के लिए यह एक अच्छी सौगात है और इसका सभी को फायदा उठाना चाहिए।

संदीप।

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

शिविर के दौरान महिलाओं को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed