फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Consultation with RLDA on the reconstruction of railway station

Ambala News: रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण पर आरएलडीए से मंत्रणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Consultation with RLDA on the reconstruction of railway station
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण को लेकर आरएलडीए के अधिकारियों के साथ मंत्रणा हुई है। जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट पेश होने की उम्मीद है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पत्रकार वार्ता में अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया ने बताया कि रिपोर्ट के बाद प्रस्ताव को मान्यता के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा ताकि स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरु करवाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंबित विकास परियोजनाओं को शुरु करवाने और अधूरी को पूरा करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ मंत्रणा चल रही है। मंडल के अधीन अलग-अलग रेल सेक्शनों का निरीक्षण भी शुरु किया है ताकि अगर कहीं कोई खामी है तो उसे दुरुस्त किया जा सके। वहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन का काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और मंडल के अधीन अन्य स्टेशनों पर भी विकास कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन

--
पैनोरमिक कोच का जारी परीक्षण
अंबाला डीआरएम ने बताया कि कालका-शिमला रेल सेक्शन पर संचालन के लिए 10 नए पैनोरमिक कोच आए हैं। सीआरएस के परीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिली थीं, जिन्हें रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला की टीम दूर करने में जुटी हुई है। इसके अलावा कुछ परीक्षण भी किए जा रहे हैं। आगामी एक से डेढ़ माह में नई ट्रेन का फाइनल परीक्षण किया जाएगा ताकि ट्रेन के संचालन को लेकर रूपरेखा तैयार की जा सके। इसके अलावा राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन के दोहरीकरण का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। इससे इस रेल सेक्शन पर ट्रेनों की गति तो बढ़ेगी, वहीं कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन को लेकर भी रुपरेखा तैयार की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीवन माजरा के अंडरपास की जांच
अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर अंडरपास में जलभराव की समस्या को लेकर भी डीआरएम ने जवाब दिया कि वो इसकी जांच करवाएंगे कि काफी लंबे समय से अंडरपास में जलभराव है और संबंधित विभाग ने क्यों इसका समाधान नहीं करवाया। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट भी तलब की है ताकि स्थानीय लोगों से जुड़ी इस समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed