फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction of roads in Sadar area started

Ambala News: सदर क्षेत्र की सड़कों का निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Construction of roads in Sadar area started
अंबाला। सदर क्षेत्र की सड़कों का निर्माण रविवार दोपहर को शुरु कर दिया। इस कार्य की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय के समक्ष टूटी सड़क से की गई। लगभग दो घंटे में ही ठेकेदार के कारिंदों ने भगवान परशुराम चौक तक सड़क का निर्माण कर दिया।
विज्ञापन

सड़क के निर्माण से लोगों को काफी राहत मिली है जोकि पिछले कुछ दिनों से धूल फांक रहे थे। इसके अलावा आलू गोदाम के पास और सब्जी मंडी की सड़क के निर्माण का कार्य भी एक साथ ही आरंभ करवा दिया गया है ताकि इसके बाद सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण से तैयार होने वाली सड़कों का निर्माण भी शुरु किया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले 2 माह से स्थानीय लोग सड़कों के निर्माण की बाट जोह रहे थे और लगातार कार्यालय आकर पूछताछ कर रहे थे कि सड़कों का निर्माण कार्य कब शुरु होगा। जबकि सड़कों को कुछ दिनों में तोड़ दिया गया था। हालांकि इस दौरान नप अधिकारियों ने सर्दी, बारिश और फिर किसान आंदोलन के कारण सड़क निर्माण में देरी का तर्क दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने बांटी मिठाई
नगर परिषद कार्यालय के समक्ष सड़क के निर्माण की खुशी में भाजपा पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर गृहमंत्री अनिल विज का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मौजूद भाजपा सदर मंडल के प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल ने बताया कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार सदर क्षेत्र में 6.98 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार दोपहर को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष सड़क से कर दी गई है। इस मौके पर फीनिक्स क्लब के चेयरमैन डॉ. नीरज पराशर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed